कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाया। इसके साथ ही चुनाव से पहले गारंटियां दीं, जिसका लाभ मिला। भाजपा सत्ता-विरोधी लहर को दबा नहीं पाई।
कांग्रेस पार्टी यहां पूर्ण बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं बीजेपी से सीएम बसवराज बोम्मई समेत11 मंत्री जीते जबकि 11 को हार का सामना करना पड़ा।
कर्नाटक में कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त हासिल कर ली थी जिसके बाद से बैंगलोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। आइए जानते हैं कि कर्नाटक के बैंगलोर से किन चेहरों को जीत मिली है।
जानकारी के मुताबिक जश्न की वजह से सीएम का काफिला काफी देर तक वहां फंसा रहा। इस दौरान कई कांग्रेसी झंडे लेकर उनके काफिले के करीब डांस करते नजर आए।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने बैंगलोर का पूरा ईगलटन रिजॉर्ट बुक कर दिया है। यहां जीतने वाले प्रत्याशियों को अगली सूचना तक यहीं रहना होगा।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम (Karnataka Election 2023 Results) आज आ रहा है। कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। सिद्धारमैया ने कहा है कि हम अपने बल पर सरकार बनाएंगे। वहीं, सीएम बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार कर ली है।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलती दिख रही है। दूसरी ओर बेंगलुरु के 5 स्टार होटल ताज वेस्ट एंड में जेडी(एस) और भाजपा के नेता दो बार देखे गए हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election results 2023) में जीत मिलती देख कांग्रेस ने 50 सेकंड का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हिस्सों को जोड़कर दिखाया गया है।
कर्नाटक शिगगांव स्थित भाजपा के ऑफिस में एक सांप घुस गया। सांप उस वक्त पार्टी ऑफिस में घुसा जिस समय मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पहुंचे थे। पुलिसकर्मी ने सांप को पकड़कर हटाया।
बता दें कि इसके पहले भी बोम्मई वोटिंग से एक दिन पहले भी हुनमान मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने हुब्बल्ली के विजय नगर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया था।