Hrithik Roshan Photos -

85 Stories

Kaho Naa Pyaar Hai है सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म, इसकी वजह से रातोंरात स्टार बने थे ये 2 एक्टर

Mar 30 2022, 11:01 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनी, जिन्होंने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। वहीं इन फिल्मों अवॉर्ड्स भी जीते, लेकिन इंडस्ट्री में एक फिल्म ऐसी भी जिसने अपने नाम सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने का रिकॉर्ड दर्ज कराया। और ये फिल्म है कहो ना प्यार (Kaho Naa Pyaar Hai) है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म कुल 102 अवॉर्ड जीते और इसका नाम ल‍िम्‍का बुक ऑफ र‍िकॉर्ड्स में दर्ज क‍िया गया है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसी मूवी की वजह से ये दोनों स्टार्स की किस्मत रातोंरात चमक गई थी। नीचे पढ़ें फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं...

कभी हैरान-परेशान तो कभी मुस्कराती नजर आई बालिका वधू की एक्ट्रेस की बेटी, बिना मेकअप दिखी माही विज

Mar 24 2022, 02:02 PM IST
मुंबई. आमजन से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अपने-अपने काम में बिजी नजर आ रहे हैं। इन दिनों ज्यादातर सेलिब्रिटीज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए शिद्दत से काम कर रहे हैं। कई सेलेब्स लंच-डिनर डेट एन्जॉय कर रहे हैं तो कुछ पार्टीज और इवेंट्स में बिजी है । कुछ ऐसे भी जो अपनी फिल्मों के प्रमोशन में बिजी में। इसी बीच टीवी सीरियल बालिका वधू में काम करने वाली एक्ट्रेस माही विज (Mahi Vij) पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और बेटी तारा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी हैरान-परेशान नजर आ रही है। वहीं कुछ फोटोज में वो मुस्कराती भी दिख रही है। नीचे देखें कौन-कौन सेलेब्स कहां-कहां नजर आए...

Jodha Akbar@14: करोड़ों में बना Aishwarya Rai-Hrithik Roshan की मूवी का सेट, हथनियों का भी हुआ था ऑडिशन

Feb 15 2022, 02:52 PM IST
मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म जोधा अकबर (Jodhaa Akbar) की रिलीज को 14 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 15 फरवरी, 2008 को रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) है। 33 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्म के करीब 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म की गिनती भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में की जाती है। इस फिल्म की कामयाबी के पीछे इसका सेट है, जिसने इसकी सफलता में चार चांद लगाए थे। आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म का सेट बनाने में ही डायरेक्टर ने करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए थे। नीचे पढ़ें फिल्म जोधा अकबर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Kiss Day: Aishwarya Rai ने Hrithik Roshan संग किया लिपलॉक तो बहू को ऐसा करता देख भड़की थी बच्चन फैमिली

Feb 13 2022, 08:47 AM IST
मुंबई. वेलेन्टाइन वीक (Valentine Week 2022) के तहत संडे यानी 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) सेलिब्रेट किया गया। 14 फरवरी को दुनियाभर में वेलेन्टाइन डे (Valentine Day) मनाया जाएगा। आम और खास सभी इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। देखा जाए तो बॉलीवुड फिल्मों में कई किस और लिपलॉक सीन्स देखने को मिलते हैं। किस डे के मौके पर आपको ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लिपलॉक सीन के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्म धूम 2 (Dhoom2) में फिल्माया गया था। हालांकि, इस सीन को करने के बाद जहां ऐश्वर्या कानूनी पचड़े में पड़ गई वहीं बच्चन फैमिली भी इस सीन को देखकर भड़क हो उठी थी। नीचे पढ़ें जाने ऐश्वर्या राय के किस सीन को देख क्या कदम उठाया था बच्चन फैमिली ने...

Hrithik Roshan से शादी करना चाहती हैं गायत्री भारद्वाज, बोलीं-वह भी सेटल होने के लिए तैयार हैं

Feb 09 2022, 04:29 PM IST
मुंबई. पूर्व मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स गायत्री भारद्वाज (Gayatri Bharadwaj) बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वो वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ में नजर आईं थी। इसमें इनके काम की तारीफ हुई थी। इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। अब वो बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयार कर रही हैं। गायत्री भारद्वाज बॉलीवुड के हॉट एक्टर में शुमार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से शादी करना चाहती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं गायत्री के ख्वाहिश और उनका ऋतिक रोशन के साथ संबंध के बारे में...

मां के अड़ियल रवैए के कारण Hrithik Roshan की पहली हीरोइन नहीं बन पाई थी Kareena Kapoor, कर बैठी थी एक जिद

Jan 14 2022, 01:57 PM IST
मुंबई. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बतौर लीड एक्टर पापा राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Na Pyar Hai) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल (Amisha Patel) ने काम किया था। ऋतिक की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और रातोंरात अमीषा पटेल और खुद ऋतिक सुपरस्टार बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) को साइन किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन उनकी मां बबिता एक जिद पकड़ कर बैठ गई थी। और डायरेक्टर उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। और आखिरकार करीना को अपनी मां के अड़ियल रवैए के कारण फिल्म छोड़नी पड़ी थी। नीचे पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मां बबिता के कारण ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू नहीं कर पाई थी करीना कपूर...

Kaho Naa Pyaar Hai @22: रातोंरात स्टार बने Hrithik Roshan आ गए थे खौफ में, 5 दिन बंद रहे थे कमरे में

Jan 14 2022, 11:58 AM IST
मुंबई. डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की फिल्म कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai) की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई ये फिल्म राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लॉन्च करने के लिए बनाई थी। इस फिल्म ने ऋतिक को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही ऋतिक को हर तरफ से तारीफ और अटेंशन मिलने लगी थी। और इसी अटेंशन को देखकर ऋतिक बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। वे इतना ज्यादा खौफ खा गए थे कि 5 दिन तक अकेले अपने कमरे में बैठकर रोते रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पापा से ये तक कह दिया था कि वे काम नहीं कर पाएंगे। बता दें कि फिल्म में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने लीड रोल प्ले किया था। नीचे पढ़ें इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें...

Hritik Roshan Birthday: जब ऋतिक ने सरेआम की थी Aishwarya Rai की बेइज्जती, बच्चन बहू को लेकर कह दी ऐसी बात

Jan 09 2022, 07:43 PM IST
मुंबई। ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) 48 साल के हो गए हैं। 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में पैदा हुए ऋतिक रोशन ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Na Pyaar hai) से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने मिशन कश्मीर, कभी खुशी कभी गम, कोई मिल गया, कृष और धूम 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। धूम 2 में ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) नजर आई थीं। आज भले ही ऋतिक रोशन ऐश्वर्या की तारीफ करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने ऐश्वर्या के बारे में गलत राय बना ली थी। दरअसल, ये बात तब की है, जब दोनों ने साथ में कोई भी फिल्म नहीं की थी। आखिर ऐश्वर्या को लेकर क्या कह गए थे ऋतिक..