Hrithik roshan Photos -

59 Stories
Asianet Image

Hrithik Roshan का फाइटर लुक देखकर हो जाएंगे फिदा, सबा आज़ाद ने बताया 'Ninja', पिक्स में देखें तराशा हुआ बदन

Aug 04 2022, 11:01 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं।  वे एक बेहतरीन कलाकार होने के अलावा, सबसे फिट और सबसे कामुक आदमी ( most sexist man) है। उनकी फिटनेस हमेशा उनके फैंस को सरप्राइज और इंस्पायरड करने में कामयाब रहे हैं। मौजूदा समय में, स्टार अपनी अपकमिंग मूवी फाइटर की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उनकी तैयारी जानकर आप हैरान हो सकते हैं। ऋतिक, जिन्होंने हाल ही में विक्रम वेधा ( Vikram Vedha) की शूटिंग पूरी की है, अपनी आने वाली फिल्म फाइटर की तैयारी कर रहे हैं।
 

Asianet Image

Jodha Akbar@14: करोड़ों में बना Aishwarya Rai-Hrithik Roshan की मूवी का सेट, हथनियों का भी हुआ था ऑडिशन

Feb 15 2022, 02:52 PM IST

मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म जोधा अकबर (Jodhaa Akbar) की रिलीज को 14 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 15 फरवरी, 2008 को रिलीज हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) है। 33 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाका कर दिया था। फिल्म के करीब 120 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म की गिनती भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में की जाती है। इस फिल्म की कामयाबी के पीछे इसका सेट है, जिसने इसकी सफलता में चार चांद लगाए थे। आपको जानकर हैरानी होगी इस फिल्म का सेट बनाने में ही डायरेक्टर ने करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए थे। नीचे पढ़ें फिल्म जोधा अकबर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Asianet Image

Kiss Day: Aishwarya Rai ने Hrithik Roshan संग किया लिपलॉक तो बहू को ऐसा करता देख भड़की थी बच्चन फैमिली

Feb 13 2022, 08:47 AM IST

मुंबई. वेलेन्टाइन वीक (Valentine Week 2022) के तहत संडे यानी 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) सेलिब्रेट किया गया। 14 फरवरी को दुनियाभर में वेलेन्टाइन डे (Valentine Day) मनाया जाएगा। आम और खास सभी इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। देखा जाए तो बॉलीवुड फिल्मों में कई किस और लिपलॉक सीन्स देखने को मिलते हैं। किस डे के मौके पर आपको ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लिपलॉक सीन के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्म धूम 2 (Dhoom2) में फिल्माया गया था। हालांकि, इस सीन को करने के बाद जहां ऐश्वर्या कानूनी पचड़े में पड़ गई वहीं बच्चन फैमिली भी इस सीन को देखकर भड़क हो उठी थी। नीचे पढ़ें जाने ऐश्वर्या राय के किस सीन को देख क्या कदम उठाया था बच्चन फैमिली ने...

Asianet Image

Hrithik Roshan से शादी करना चाहती हैं गायत्री भारद्वाज, बोलीं-वह भी सेटल होने के लिए तैयार हैं

Feb 09 2022, 04:29 PM IST

मुंबई. पूर्व मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स गायत्री भारद्वाज (Gayatri Bharadwaj) बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं।  वो वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’  में नजर आईं थी। इसमें इनके काम की तारीफ हुई थी। इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। अब वो बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयार कर रही हैं। गायत्री भारद्वाज बॉलीवुड के हॉट एक्टर में शुमार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से शादी करना चाहती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या दोनों डेट कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं गायत्री के ख्वाहिश और उनका ऋतिक रोशन के साथ संबंध के बारे में...

Asianet Image

मां के अड़ियल रवैए के कारण Hrithik Roshan की पहली हीरोइन नहीं बन पाई थी Kareena Kapoor, कर बैठी थी एक जिद

Jan 14 2022, 01:57 PM IST

मुंबई. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बतौर लीड एक्टर पापा राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Na Pyar Hai) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल (Amisha Patel) ने काम किया था। ऋतिक की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और रातोंरात अमीषा पटेल और खुद ऋतिक सुपरस्टार बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) को साइन किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन उनकी मां बबिता एक जिद पकड़ कर बैठ गई थी। और डायरेक्टर उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। और आखिरकार करीना को अपनी मां के अड़ियल रवैए के कारण फिल्म छोड़नी पड़ी थी। नीचे पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मां बबिता के कारण ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू नहीं कर पाई थी करीना कपूर...

Asianet Image

Kaho Naa Pyaar Hai @22: रातोंरात स्टार बने Hrithik Roshan आ गए थे खौफ में, 5 दिन बंद रहे थे कमरे में

Jan 14 2022, 11:58 AM IST

मुंबई. डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की फिल्म कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai) की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई ये फिल्म राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को लॉन्च करने के लिए बनाई थी। इस फिल्म ने ऋतिक को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही ऋतिक को हर तरफ से तारीफ और अटेंशन मिलने लगी थी। और इसी अटेंशन को देखकर ऋतिक बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे। वे इतना ज्यादा खौफ खा गए थे कि 5 दिन तक अकेले अपने कमरे में बैठकर रोते रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पापा से ये तक कह दिया था कि वे काम नहीं कर पाएंगे। बता दें कि फिल्म में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने लीड रोल प्ले किया था। नीचे पढ़ें इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें...

Asianet Image

इतने स्क्वेयर फीट में फैला है Hrithik Roshan का आलीशान घर, कुछ इस तरह रखा है सजाकर, Inside Photos

Jan 10 2022, 12:16 PM IST

मुंबई. ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था। ऋतिक रोशन बतौर लीड एक्टर फिल्म कहो ना प्यार है (Kaho Na Pyar Hai) से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने पहली ही फिल्म से बॉक्सऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म के जरिए वे रातोंरात इंडस्ट्री पर छा गए थे। ये साल 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई थी। बता दें कि महज 10 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 80 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। कहो ना प्यार है ने करीब 102 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इसी के साथ इस फिल्म का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म के लिए दर्ज हो चुका है। वहीं, बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें करे तो वे मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं, जो अंदर से दिखने में बेहद शानदार है। नीचे देखें ऋतिक रोशन के अपार्टमेंट की इनसाइड फोटोज...

Asianet Image

Hrithik Roshan Birthday: बचपन में थी 1 गंभीर बीमारी, महज 6 साल की उम्र में रखा था सिल्वर स्क्रीन पर कदम

Jan 10 2022, 09:02 AM IST

मुंबई. ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था। ऋतिक फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा, पिता और चाचा सभी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े है। ऋतिक ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म कहो न प्यार है (2000) से की थी। इससे पहले वे कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी अभिनय कर चुके थे। 1980 में आई फिल्म 'आशा' बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक की पहली फिल्म थी। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 6 साल थी। बता दें कि कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले ऋतिक को बचपन में हकलाने की बीमारी थी। वे इस समस्या से हारे नहीं, बल्कि लड़ते रहे और आगे चलकर सुपरस्टार बन गए। नीचे पढ़े ऋतिक रोशन की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

Top Stories