• All
  • 69 NEWS
  • 42 PHOTOS
  • 3 VIDEOS
  • 39 WEBSTORIESS
153 Stories
Asianet Image

आधी रात को मनाया Alia Bhatt का जन्मदिन, पार्टी में शामिल होने एक ही कार में पहुंचे अर्जुन-मलाइका

Mar 15 2021, 11:11 AM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। बीती रात उनके जन्मदिन के मौके पर धमाकेदार पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। आलिया के बर्थडे पर इस पार्टी का आयोजन फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar)  ने अपने घर पर किया था। हालांकि, पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नहीं पहुंच पाए क्योंकि वो इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं। अपनी बर्थडे पार्टी आलिया काले रंग की ड्रेस में पहुंची। उनके साथ बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी थी। वहीं, आलिया की होने वाली ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया संग फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ढेर सारी फोटोज शेयर कर लिखा- हम सभी तुमसे बेहद प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे। 

Asianet Image

9 साल में Alia Bhatt ने की सिर्फ 15 फिल्में फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन, 54 करोड़ के तो सिर्फ घर हैं

Mar 15 2021, 10:18 AM IST

मुंबई। महेश भट्ट और सोनी राजदान की छोटी बेटी आलिया (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई हैं। 15 मार्च, 1993 को मुंबई में जन्मीं आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'संघर्ष' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बतौर लीड एक्ट्रेस वो पहली बार 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आईं। इस फिल्म के बाद आलिया हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी और गली ब्वॉय जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, प्रोफेशनल लाइफ से अलग आलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सेलेब्रिटी नेटवर्थ डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 74 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है, जिनमें 54 करोड़ के तो सिर्फ चार घर हैं।

Asianet Image

विवादों के बीच भगवान भोलेनाथ का Alia Bhatt ने लिया आशीर्वाद, मुक्तेश्वर मंदिर में चली रातभर पूजा

Mar 12 2021, 09:27 AM IST

मुंबई. बीते दिन यानी की 11 मार्च गुरुवार को देशभर में महाशिवरात्रि की धूम रही है। लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और उनका रुद्राभिषेक किया गया। ऐसे में जूहू के मुक्तेश्वर मंदिर में रातभर पूजा हुई, जो कि सुबह 5 बजे तक चली। इस पूजा में आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। सभी ने भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के टाइटल को लेकर विवादों में हैं। इसी बीच उन्होंने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ किया। आइए फोटोज के जरिए देखते हैं किस-किस ने महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया...

Asianet Image

प्रोड्यूसर बनी Alia Bhatt ने दिखाई अपने प्रोडक्शन हाउस की Photos, Shahrukh Khan के साथ मिलकर करेगी काम

Mar 01 2021, 06:03 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (alia bhatt) ने प्रोड्यूसर बनने के बाद अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म का एलान कर दिया है। बता दें कि आलिया पहली फिल्म का निर्माण शाहरुख खान (shahrukh khan) के साथ मिलकर कर रही हैं। इसका टीजर उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है। आलिया ने अपनी डेब्यू होम प्रोडक्शन फिल्म के लिए डार्क कॉमेडी सबजेक्ट चुना है। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोडक्शन कंपनी की कुछ फोटोज और पोस्टर शेयर कर दी है। आलिया ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम इटरनल सनशाइन (eternal sunshine productions) लिखा हुआ है। बता दें कि आलिया, शाहरुख के साथ डियर जिंदगी में काम कर चुकी हैं।

Asianet Image

'कुंवारी आपने छोड़ा नहीं, श्रीमती किसी ने बनाया नहीं..' Alia Bhatt की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर

Feb 24 2021, 04:37 PM IST

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपने जन्मदिन यानी 24 फरवरी को अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पोस्टर और टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म इसी साल 30 जुलाई को रिलीज की जाएगी। 1 मिनट 31 सेकंड के टीजर में आलिया पूरी तरह छाई हुई हैं। टीजर की शुरुआत वॉइस ओवर से होती है। इसमें कहा गया- कहते हैं कि कमाठीपुरा में कभी अमावस की रात नहीं होती क्योंकि वहां गंगू रहती है। टीजर में आलिया की एंट्री भी जबरदस्त है। वो कहती हैं- गंगू चांद थी और चांद ही रहेगी। 

Top Stories