- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- आधी रात को मनाया Alia Bhatt का जन्मदिन, पार्टी में शामिल होने एक ही कार में पहुंचे अर्जुन-मलाइका
आधी रात को मनाया Alia Bhatt का जन्मदिन, पार्टी में शामिल होने एक ही कार में पहुंचे अर्जुन-मलाइका
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 28 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ था। बीती रात उनके जन्मदिन के मौके पर धमाकेदार पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। आलिया के बर्थडे पर इस पार्टी का आयोजन फिल्ममेकर करन जौहर (Karan Johar) ने अपने घर पर किया था। हालांकि, पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नहीं पहुंच पाए क्योंकि वो इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं। अपनी बर्थडे पार्टी आलिया काले रंग की ड्रेस में पहुंची। उनके साथ बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी थी। वहीं, आलिया की होने वाली ननद रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया संग फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर ढेर सारी फोटोज शेयर कर लिखा- हम सभी तुमसे बेहद प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
आलिया की बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आर्यन खान, शशांक खेतान, अयान मुखर्जी, रोहित धवन सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए।
छोटी बहन आलिया की जन्मदिन की पार्टी में बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी शामिल हुई। शाहीन भी इस दौरान काले रंग की ड्रेस में नजर आईं।
पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ही कार से पहुंचे। इस दौरान दोनों ही फोटोग्राफर्स को देखकर थोड़े परेशान नजर आए।
डायरेक्टर शशांक खेतान भी आलिया को जन्मदिन की बधाई देने करन जौहर के घर पहुंचे।
आलिया के बेस्ट फ्रेंड और उनकी अपकमिंग फिल्म ब्राह्मस्त्र का डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी आधी रात को करन जौहर के घर पार्टी अडेंट करने पहुंचे।
दीपिका पादुकोण भी करन जौहर के घर के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
आलिया के बर्थडे बैश में वरुण धवन के भाई रोहित धवन पत्नी जाह्नवी धवन के साथ पहुंचे।
आलिया के साथ फिल्म सड़क 2 में काम करने वाले आदित्य रॉय कपूर भी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।
शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी आलिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचा। आर्यन इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह भी अपनी को-स्टार आलिया भट्ट को जन्मदिन की बधाई देने करन जौहर के घर पहुंचे।