सार

विश्व महिला दिवस पर जानिए, कहां महिलाओं का जीवन संघर्षों से भरा है। अफगानिस्तान से सिएरा लियोन तक, ये हैं वो 10 देश जहां महिलाओं को असमानता और हिंसा का सामना करना पड़ता है।

World Womens Day 2025: 8 मार्च को विश्व महिला दिवस है। इस दिन महिलाओं के हक, सम्मान और कल्याण की बातें होती हैं। पाकिस्तान से लेकर ईरान तक बहुत से देश ऐसे हैं जहां महिलाओं की जिंदगी बहुत मुश्किल है। इन्हें पक्षपात और अन्याय के माहौल में जीना पड़ता है। आइए ऐसे टॉप 10 देशों के बारे में जानते हैं जो Women Peace and Security (WPS) Index के अनुसार महिलाओं के लिए सबसे खराब हैं।

1. अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के बाद महिलाओं के लिए स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां लड़कियों को पढ़ने की इजाजत नहीं है। घर से बिना पुरुष रिश्तेदार को साथ लिए नहीं निकल सकतीं। महिलाओं को घर से बाहर जाकर काम करने की इजाजत नहीं है। 35% महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं।

2. सीरिया

युद्ध ग्रस्त देश सीरिया महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में बदनाम है। यहां गुप्त जेलों में बलात्कार किया जाता है और यातना दी जाती हैं। यहां महिलाओं के बीच कुपोषण अधिक है। उन्हें हिंसा का भी सामना करना होता है।

3. यमन

यमन में बहुत अधिक लैंगिक असमानता है। यहां महिलाओं के खिलाफ कठोर कानून हैं। पूरी आबादी की सिर्फ 6.04% महिलाएं कामकाजी हैं। यमन के व्यक्तिगत स्थिति कानून के "अनुच्छेद 40" में कहा गया है कि महिलाएं पुरुषों के समान क्षमता में काम नहीं कर सकती हैं। पति की इजाजत लेकर की वह काम करने जा सकती है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के लिए कोई कानूनी प्रतिबंध या इंतजाम नहीं हैं।

4. पाकिस्तान

2021 WPS इंडेक्स में पाकिस्तान सबसे खराब देशों में चौथे स्थान पर था। यहां महिलाओं को बहुत अधिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के लिए रोजगार दर 21% है। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा गंभीर चिंता का विषय है। इसमें बलात्कार, अवैध ऑनर किलिंग और एसिड अटैक शामिल है।

5. इराक

इराक में महिला आबादी युद्ध और सांप्रदायिक हिंसा से सबसे अधिक पीड़ित है। 2010 में 5 में से 1 इराकी महिला घरेलू हिंसा की शिकार थी। 2012 में कम से कम 36% विवाहित इराकी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

6. दक्षिण सूडान

दक्षिण सूडान महिलाओं के लिए सबसे खराब देशों में से एक है। महिलाओं को निर्णय लेने के अधिकार सीमित हैं। उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से रोका जाता है।

7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो

DR कांगो 2021 WPS इंडेक्स पर 170 में से 163वें स्थान पर है। यह यूएन के 2020 जेंडर इनइक्वैलिटी इंडेक्स पर 162 में से 150वें स्थान पर है। यह दुनिया में सबसे कम विकसित देशों में से एक है।

8. चाड

WPS के अनुसार चाड आठवें सबसे खराब देश हैं। यहां बाल विवाह बहुत आम है। लड़कियों के लिए विवाह की औसत आयु 16 साल है। चाड दुनिया में मातृ मृत्यु दर के मामले में दूसरा सबसे खराब देश है।

9. सूडान

यूनिसेफ के अनुसार 15 से 49 साल की एक तिहाई से अधिक सूडानी महिलाओं का मानना ​​है कि उनके साथी परिस्थितिवश उन्हें सही तरीके से पीट सकते हैं।

10. सिएरा लियोन

सिएरा लियोन इस लिस्ट में उन कुछ देशों में से एक है जो पिछले दो दशकों में अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे हैं। लैंगिक असमानता पर देश की धीमी प्रगति 2014 से 2016 तक इबोला महामारी जैसे संकटों से उपजी है।