सार
आज महिला दिवस (World Womens Day 2025) है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया की 10 सबसे ताकतवर महिलाओं के बारे में जानें। ये महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी हैं।
Womens Day 2025: आज विश्व महिला दिवस 2025 है। 8 मार्च 2025 को पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान, उत्थान और समाज को आगे ले जाने में किए गए योगदान पर बातें हो रहीं हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। आइए जानते हैं फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया की 10 सबसे ताकतवर महिलाएं कौन हैं? वे क्या करती हैं?
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर महिलाएं
1. उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen): 66 साल की उर्सुला यूरोपियन यूनियन के यूरोपियन कमिशन की अध्यक्ष हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। उर्सुला जर्मनी की नागरिक हैं।
2. क्रिस्टीन लेगार्ड (Christine Lagarde): 69 साल की फ्रांस की नागरिक क्रिस्टीन लेगार्ड यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष हैं। वह 1 नवंबर 2019 को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं थीं।
3. जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की उम्र 48 साल है। 22 अक्टूबर 2022 को मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री बनीं थीं। वह यह पद संभालने वाली पहली महिला बनीं थीं।
4. क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum): 62 साल की क्लाउडिया मेक्सिको की राष्ट्रपति हैं। वह जून 2024 में भारी जीत के साथ मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं थीं। वह अपने देश की पहली यहूदी राष्ट्रपति भी हैं।
5. मैरी बारा (Mary Barra): 63 साल की मैरी बारा अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स की सीईओ हैं। वह 2014 से कार बनाने वाली इस कंपनी को संभाल रहीं हैं।
6. एबिगेल जॉनसन (Abigail Johnson): 63 साल की एबिगेल फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स कंपनी की चेयरमैन और सीईओ हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं।
7. जूली स्वीट (Julie Sweet): जूली सितंबर 2019 से ग्लोबल सर्विस कंपनी एक्सेंचर की सीईओ हैं। अमेरिकी नागरिक जूली सीईओ बनने से पहले स्वीट एक्सेंचर की जनरल काउंसलर और उत्तरी अमेरिका की प्रमुख थीं।
8. मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (Melinda French Gates): बिल गेट्स की पत्नी रहीं मेलिंडा पिवटल वेंचर्स की संस्थापक हैं। बिल और मेलिंडा गेट्स का 2021 में तलाक हो गया था।
9. मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott): 54 साल की मैकेंजी परोपकारी और लेखिका हैं। वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। 2019 में उनका तलाक हुआ था।
10. जेन फ्रेजर (Jane Fraser): जेन फ्रेजर सिटी ग्रुप की सीईओ हैं। वह मार्च 2021 से यह पद संभाल रहीं हैं।