थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई हो रही है। कंबोडिया ने रॉकेट दागकर हमला किया तो थाईलैंड ने F-16 लड़ाकू विमान से अटैक किया। इस जंग में अब तक 10 लोगों की जान गई है।

Thailand Cambodia War: दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसियों थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई हुई है। इसके चलते 10 से अधिक नागरिक और सैनिक मारे गए हैं। थाईलैंड और कंबोडिया दोस्त देश रहे हैं। पिछले साल दोनों ने थाई-कंबोडियन मैत्री पुल पर एक स्थायी सीमा चौकी खोली थी। इससे वर्षों से चले आ रहे उनके "लव-हेट" संबंधों में एक नया मोड़ आया। 

हिंदू मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच है विवाद

अब एक साल बाद, यह सीमा क्षेत्र 1,000 साल पुराने हिंदू मंदिर को लेकर जंग का मैदान बन गया है। हिंदू मंदिर को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद एक शताब्दी से भी अधिक पुराना है। मई 2025 में इस मामले में तनाव बढ़ा। एमराल्ड ट्रायंगल में थाई सैनिकों के साथ झड़प के दौरान एक कम्बोडियाई सैनिक की मौत हो गई थी। एमराल्ड ट्रायंगल एक विवादित सीमा क्षेत्र है। इसपर थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों ने अपना दावा जताया है।

 

Scroll to load tweet…

 

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कैसे शुरू हुई लड़ाई?

जून में दोनों देशों ने सीमा के पास सैनिकों की संख्या बढ़ा दी थी। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद दोनों देशों की ओर से बदले की कार्रवाई जारी रही। निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया। थाईलैंड ने कंबोडिया की बिजली सप्लाई बंद करने की धमकी दी। जुलाई में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में 5 थाई सैनिकों के गंभीर रूप से घायल होने पर तनाव चरम पर पहुंच गया। इस घटना के लिए थाइलैंड ने कंबोडिया को जिम्मेदार ठहराया। कंबोडिया ने इन दावों को निराधार बताया। कहा कि ये बारूदी सुरंगें पिछली लड़ाइयों के दौरान लगाए गए थे। थाईलैंड इससे संतुष्ट नहीं हुआ। उसने कंबोडियाई राजदूत को निकाल दिया और सभी सीमा चौकियां बंद कर दी। कंबोडिया ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक स्थित अपने दूतावास को खाली कर दिया।

 

Scroll to load tweet…

 

F-16 लड़ाकू विमानों ने किया हमला, रॉकेट दागे

गुरुवार को सीमावर्ती सुरिन और ओद्दार मींचे प्रांतों के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। इससे लड़ाई शुरू हो गई। थाईलैंड का सी सा केत प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां, एक गैस स्टेशन पर गोलीबारी में छह नागरिक मारे गए। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि कंबोडिया ने थाईलैंड में सैन्य और गैर-सैन्य दोनों स्थलों पर रॉकेट दागे। इसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया पर अटैक करने के लिए अपने F-16 लड़ाकू विमानों को भेजा। F-16 द्वारा किए गए अटैक से कोलंबिया में दो लोगों की मौत हो गई।