Thailand Cambodia Border clash: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद युद्ध की ओर। दोनों देशों में रॉकेट, टैंक और जेट हमले जारी। थाईलैंड में मार्शल लॉ, 15 मौतें, 130,000+ विस्थापित। संघर्ष विराम प्रयास विफल, UN बैठक।
Thailand Cambodia Border clash: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद ने शुक्रवार को खतरनाक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों ने दूसरे दिन भी रॉकेट, टैंक और जेट विमानों से लगातार एक दूसरे पर हमला बोला। उधर, थाईलैंड में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचयचाई (Phumtham Wechayachai) ने चेतावनी दी कि हालात बेकाबू हुए तो यह जंग में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत-मालदीव के रिश्तों में नई मजबूती: PM मोदी बोले- हमेशा रहा है फ्रेंडशिप फर्स्ट
बॉर्डर एरिया के 8 जिलों में मार्शल लॉ
थाईलैंड की सीमा पर आठ जिलों में मार्शल लॉ (Martial Law) लागू कर दिया गया है। थाई सेना के मुताबिक शुक्रवार सुबह 4 बजे (स्थानीय समय) फिर से तीन जगहों पर संघर्ष शुरू हुआ जिसमें कंबोडिया की सेना ने BM-21 रॉकेट सिस्टम और फील्ड आर्टिलरी से हमला किया। जवाब में थाई सेना ने भी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: बनारसी-चंदेरी से कोल्हापुरी तक...India-UK डील से कैसे 'ब्रांड इंडिया' बना ग्लोबल
मृतकों की संख्या बढ़ी, 130,000 से अधिक लोगों का पलायन
थाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें एक सैनिक और 14 नागरिक शामिल हैं। जबकि 46 अन्य घायल हुए हैं। कंबोडिया के ओद्दर मींचेई प्रांत (Oddar Meanchey) में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है और पांच लोग घायल हैं। कंबोडियाई सैनिकों और नागरिकों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार करते देखा गया है। AFP के अनुसार, समरोंग शहर (Samraong) में गोलाबारी के बीच लोग अपने बच्चों और सामान के साथ भागते दिखे।
संघर्ष विराम पर कंबोडिया का आरोप-थाईलैंड पीछे हटा
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नदेज बलनकुरा (Nikorndej Balankura) ने कहा कि यदि कंबोडिया वार्ता के लिए तैयार हो तो थाईलैंड भी है और इस प्रक्रिया में मलेशिया की भूमिका का भी स्वागत होगा। मलेशिया फिलहाल ASEAN का चेयर है। लेकिन कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट (Hun Manet) ने कहा कि थाईलैंड पहले ही प्रस्तावित संघर्षविराम से पीछे हट चुका है।
प्राचीन मंदिरों के आसपास युद्ध, अस्पताल और पेट्रोल पंप बने निशाना
गुरुवार को लड़ाई छह जगहों पर केंद्रित रही जिनमें दो प्राचीन मंदिरों के आसपास भी टैंक और जमीनी सैनिक भिड़ते दिखे। थाईलैंड ने आरोप लगाया कि कंबोडिया ने नागरिक ढांचों पर हमला किया जिसमें एक अस्पताल और पेट्रोल स्टेशन शामिल हैं।
यूएन मीटिंग और चीन की चिंता
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई है जबकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा कि मौतें बेहद दुखद हैं और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की।