MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • महल नहीं गेस्टहाउस में रहे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में घूमे..Pope Francis के 10 रोचक Facts

महल नहीं गेस्टहाउस में रहे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में घूमे..Pope Francis के 10 रोचक Facts

Pope Francis: कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस नहीं रहे। 88 साल की उम्र में उन्होंने 21 अप्रैल की सुबह 7.35 पर अंतिम सांस ली। फेफड़ों में इन्फेक्शन के चलते उन्हें 14 फरवरी को भर्ती कराया गया था। जानते हैं उनके बारे में 10 रोचक Facts.

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Apr 21 2025, 02:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
1000 साल में पोप बनने वाले पहले गैर-यूरोपीय
Image Credit : Wikipedia

1000 साल में पोप बनने वाले पहले गैर-यूरोपीय

पोप फ्रांसिस अर्जेंटीना के पहले जेसुइट पादरी थे। वो 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप बने थे। उन्हें पोप बेनेडिक्ट सोलहवें का उत्तराधिकारी चुना गया था।

210
अर्जेंटीना के फ्लोरेंस में जन्मे
Image Credit : Wikipedia

अर्जेंटीना के फ्लोरेंस में जन्मे

पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसम्बर 1936 को अर्जेंटीना के फ्लोरेंस शहर में हुआ था। पोप बनने से पहले उनका नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था।

Related Articles

10 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स, 9 लैंग्वेज में ट्विटर… ऐसा था Pope Francis का डिजिटल जादू
10 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स, 9 लैंग्वेज में ट्विटर… ऐसा था Pope Francis का डिजिटल जादू
सांस की बीमारी से जूझ रहे पोप फ्रांसिस ने कहा- अब ज़्यादा दिन नहीं जी पाऊंगा
सांस की बीमारी से जूझ रहे पोप फ्रांसिस ने कहा- अब ज़्यादा दिन नहीं जी पाऊंगा
310
अमेरिकी महाद्वीप से पहले पोप
Image Credit : Wikipedia

अमेरिकी महाद्वीप से पहले पोप

वे सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के सदस्य बनने वाले और अमेरिकी महाद्वीप से आने वाले पहले पोप थे। उनके दादा-दादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी से बचने के लिए इटली छोड़कर अर्जेंटीना में बस गए थे।

410
विनम्र जीवनशैली
Image Credit : Wikipedia

विनम्र जीवनशैली

कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। वे अर्जेंटीना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्मेमाल करते थे। इसके साथ ही वे पोप के लिए बने महल के बजाय वेटिकन गेस्टहाउस में रहते थे।

510
शुरुआत में बाउंसर बने
Image Credit : Wikipedia

शुरुआत में बाउंसर बने

पादरी बनने से पहले युवावस्था के दौरान उन्होंने बाउंसर और चौकीदार के रूप में भी काम किया था। वे केमिस्ट टेक्नीशियन के तौर पर भी काम कर चुके थे।

610
कई भाषाओं के ज्ञानी
Image Credit : Getty

कई भाषाओं के ज्ञानी

पोप फ्रांसिस कई भाषाओं के जानकार थे। उन्हें स्पेनिश, इतालवी और जर्मन के अलावा लैटिन, फ्रेंच, पुर्तगाली और अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान था।

710
पर्यावरण हितैषी
Image Credit : Getty

पर्यावरण हितैषी

पोप फ्रांसिस ने जलवायु परिवर्तन पर एक ऐतिहासिक विश्वव्यापी पत्र 'Laudato Si’ (2015) जारी किया था।

810
बच्चों के यौन शोषण पर मांगी माफी
Image Credit : our own

बच्चों के यौन शोषण पर मांगी माफी

पोप फ्रांसिस ने अप्रैल 2014 में पहली बार चर्चों में बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण की बात कबूल की। इसके लिए उन्होंने पब्लिकली माफी भी मांगी थी।

910
एक फेफड़ा निकाला:
Image Credit : facebook

एक फेफड़ा निकाला:

संक्रमण के चलते किशोरावस्था में उनका एक फेफड़ा निकाल दिया गया था।

1010
'फ्रांसिस' उपाधि को चुना
Image Credit : Getty

'फ्रांसिस' उपाधि को चुना

सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के सम्मान में उन्होंने 'फ्रांसिस' उपाधि को चुना, जो गरीबी और हाशिए में जी रहे लोगों की देखभाल का प्रतीक है।

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved