Dubai की Emirates एयरलाइन ने 15 साल बाद Paris Airshow में A350 विमान के साथ वापसी की है। नई बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और फ्रांस के साथ एयरोस्पेस सहयोग की झलक इस शो में देखने को मिली।

Paris Airshow 2025: दुनिया की प्रमुख एयरलाइनों में से एक Emirates ने करीब 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 55वें International Paris Airshow 2025 में भव्य वापसी की है। इस बार Emirates अपने नए Airbus A350 विमान के साथ उपस्थित है जिसमें अगली पीढ़ी की केबिन डिजाइन, लेटेस्ट इंटीरियर्स और अत्याधुनिक तकनीकों का बेहतरीन समावेश देखने को मिला।

Sir Tim Clark, प्रेसिडेंट, Emirates Airline ने कहा: हम पेरिस एयरशो में भाग लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह न सिर्फ हमारे 'Fly Better' अनुभव को दर्शाने का मंच है बल्कि फ्रांस के एयरोस्पेस सेक्टर में हमारे दशकों पुराने योगदान का भी प्रमाण है।

A350: भविष्य की उड़ान का अनुभव

Emirates द्वारा प्रदर्शित A350 विमान में तीन प्रमुख क्लासेस दी गई हैं:

  • 32 अगली पीढ़ी की बिजनेस क्लास सीट्स (lie-flat, 1-2-1 कॉन्फ़िगरेशन)
  • 21 प्रीमियम इकोनॉमी सीट्स
  • 259 इकोनॉमी क्लास सीट्स जिनमें अधिक लेगरूम और एडवांस आरामदायक सुविधाएं हैं

यात्री Paris Airshow में Emirates के इस नए अनुभव में कई सुविधाएं हैं। इसमें अल्ट्रा हाइ सीलिंग और वाइडर आइल्स, नेक्स्ट जेनरेशन का ICE इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट, एर्गोनॉमिक सीट्स, इम्प्रूव्ड लाइटिंग और फास्ट Wi-Fi है।

फ्रांस के साथ Emirates का गहरा और रणनीतिक रिश्ता

पिछले 30 वर्षों में Emirates ने फ्रांस के एयरोस्पेस सेक्टर में EUR 114 अरब (USD 130 अरब) से अधिक निवेश किया है। Emirates के A350 और A380 ऑर्डर ने Airbus, Safran, Thales जैसे फ्रेंच उद्योगों में हजारों नौकरियां सृजित की हैं। 2023 में Emirates ने Safran के साथ EUR 1.0 अरब (USD 1.14 अरब) के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए, जिसमें नई A350, 777X और 777-300ER फ्लीट के लिए लेटेस्ट सीट्स शामिल हैं। इसके अलावा, Thales की AVANT Up इंफोटेनमेंट सिस्टम में EUR 322 मिलियन (USD 367.5 मिलियन) का निवेश किया गया।

फ्रांस में Emirates की मौजूदा सेवाएं

  • पेरिस (Paris) से 21 साप्ताहिक उड़ानें, जिनमें 3 डेली A380 शामिल
  • नाइस (Nice) के लिए A380 सेवा, जिसे Emirates ही संचालित करता है
  • लियोन (Lyon) के लिए दैनिक A350 फ्लाइट
  • Emirates SkyCargo भी पेरिस और लियोन से माल ढोने का कार्य करता है। UAE, मिडिल ईस्ट में फ्रांस का सबसे बड़ा निर्यात भागीदार है।
  • Emirates और Bordeaux का खास कनेक्शन
  • Emirates की फ्लाइट्स में परोसी जाने वाली 58% रेड वाइन Bordeaux (बोर्दो) से आती है जो फ्रांस के वाइन उद्योग के साथ इसके गहरे संबंध को दर्शाता है।

17 डेस्टिनेशनों तक पहुंचेगा A350

इस वर्ष के अंत तक Emirates का A350 विमान 17 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशनों तक सेवा देगा। अभी तक 7 विमान डिलीवर हो चुके हैं, और 58 और विमानों को आने वाले वर्षों में फ्लीट में शामिल किया जाएगा।