आर्थिक संकट से जूझ रहा है UN, जोखिम में कर्मचारियों के वेतन। अमेरिका सहित कई सदस्य देशों ने अपने अपेक्षित वित्तीय योगदान का भुगतान नहीं किया है जिस वजह से UN को इसका सामना करना पड़ रहा है।
पेरिस. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेरिस के पास विलारोचे में सफरन के इंजन बनाने वाली जगह का दौरा किया। सफरन में विमानों के इंजन बनाए जाते हैं। यहीं पर राफेल के इंजन भी बनाए गए हैं। डसॉल्ट एविएशन द्वारा डिजाइन और निर्मित राफेल के लिए सफरान ने कई प्रमुख प्रणालियों और उपकरणों को बनाया है। राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा भी थे। मंगलवार को पेरिस में 'होटल डे ब्रायन रक्षा मंत्री' में राजनाथ सिंह को फ्रांसीसी रिपब्लिकन गार्ड्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त हुआ। राजनाथ सिंह भारत और पेरिस के बीच मौजूदा रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने के लिए फ्रांस की तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
20 नए चंद्रमा की खोज के बाद शनि ने बृहस्पति को पछाड़ा; इस ग्रह ने 79 चंद्रमा वाले बृहस्पति को पछाड़ते हुए कुल 82 चंद्रमा अपने खाते में कर लिए हैं।
पाकिस्तान की इमरान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इमरान खान ने अपने कार्यकाल के पहले साल में अब तक सबसे ज्यादा कर्ज लिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11-12 अक्टूबर को भारत के साथ अनौपचारिक बातचीत के लिए चेन्नई आ रहे हैं। जिनपिंग के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर को लेकर चीन ने अपना रुख बदला है। चीन ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को बातचीत से कश्मीर का मुद्दा निपटाना चाहिए।
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गलशहीद इलाके में बस स्टैंड पर एक महिला को ब्रफिक्र होकर सोना महंगा पड़ गया। महिला बस स्टैंड पर जब सो रही थी, उसी वक्त एक अन्य महिला आई और 8 महीने के बच्चे को चुरा ले गई।
चीन में हो रहे मुस्लिमों के उत्पीड़न को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। चीन की 28 संस्थाओं पर बैन के बाद अब अमेरिका ने चीनी अधिकारियों के यूएस के वीजा पर भी रोक लगा दी है।
अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को ब्रह्मांड का विकास और ‘‘कॉस्मॉस में पृथ्वी के स्थान’’ को समझने में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार।
बुर्का पहनी लड़कियों की तस्वीरें पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल।
ट्रंप ने कहा कि उनके खिलाफ महाभियोग का मामला चलाने की कुछ लोग जो कोशिश कर रहे हैं उन्होंने केवल ‘व्ह्सिल ब्लोअर’ रिपोर्ट देखी है और उन्हें उनके और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत के बारे में कुछ भी पता नहीं है।