- Home
- World News
- Bangladesh से कितने गुना ज्यादा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, लिस्ट में कहां है पाकिस्तान
Bangladesh से कितने गुना ज्यादा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, लिस्ट में कहां है पाकिस्तान
Forex Reserve Latest Data: रिजर्व बैंक ने 18 अप्रैल को विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, 11 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.567 अरब डॉलर बढ़कर 677.835 अरब डॉलर पहुंच गया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
लगातार छठे हफ्ते बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
RBI द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 11 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा उछाल देखा गया। ये लगातार छठा हफ्ता है जब Forex Reserve में तेजी आई है।
गोल्ड रिजर्व में भी बढ़त
RBI के मुताबिक, 11 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते के दौरान देश का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा है। इस दौरान रिजर्व स्वर्ण भंडार 638 मिलियन डॉलर बढ़कर 79.997 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।
IMF के पास रखे रिजर्व में भी इजाफा
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास रखे रिजर्व में 43 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और ये बढ़कर 4.502 बिलियन डॉलर पहुंच गया।
बांग्लादेश से 25 गुना ज्यादा भारत का मुद्रा भंडार
बता दें कि पड़ोसी बांग्लादेश की तुलना में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 गुना ज्यादा है। बांग्लादेश का फॉरेक्स रिजर्व महज 27.12 अरब डॉलर है, जबकि भारत के पास 677.83 अरब डॉलर का रिजर्व है।
पाकिस्तान से 42 गुना ज्यादा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पाकिस्तान से 42 गुना ज्यादा है। पाकिस्तान का फॉरेक्स रिजर्व महज 15.96 अरब डॉलर है, जो कि बांग्लादेश से भी लगभग आधा है।
फॉरेक्स रिजर्व में चीन दुनिया में टॉप पर
फॉरेक्स रिजर्व में बांग्लादेश दुनिया का 58वां बड़ा देश है, जबकि पाकिस्तान उससे कहीं नीचे 68वें नंबर पर है। लिस्ट में टॉप पर चीन है, जिसके पास 3571 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है।
दूसरे और तीसरे नंबर पर जापान-स्विट्जरलैंड
वहीं, दूसरे नंबर पर 1238 अरब डॉलर के साथ जापान और तीसरे नंबर पर 952 अरब डॉलर के साथ स्विट्जरलैंड का नाम आता है।
दुनिया में चौथे नंबर पर भारत, पांचवे पर रूस
दुनिया में चौथा सबसे बड़ा फॉरेक्स रिजर्व भारत (677.83 अरब डॉलर) के पास है। वहीं, पांचवे नंबर पर 620 अरब डॉलर के साथ रूस है। अमेरिका (243.61 अरब डॉलर) के साथ लिस्ट में 15वें नबर पर है।