CPhI China 2025 में भारत की फार्मा कंपनियों की जबरदस्त मौजूदगी, शंघाई में Consul General Pratik Mathur ने किया दौरा। जानिए कैसे बढ़ रहा है भारतीय दवा कंपनियों का दबदबा चीन और वैश्विक हेल्थकेयर मार्केट में।
CPhI China 2025: 24 से 26 जून तक शंघाई के न्यू इंटरनेशनल एक्सपो सेंटर में आयोजित हुए CPhI China 2025 (World Pharmaceutical Ingredients Exhibition) में दुनियाभर से 3,500 से अधिक फार्मास्युटिकल कंपनियों ने भाग लिया। इस मेगा इवेंट में भारत की मौजूदगी बेहद प्रभावशाली रही। भारत की दर्जन भर से अधिक कंपनियों ने इस एक्स्पो में भाग लिया।
भारतीय काउंसल जनरल प्रतीक माथुर ने प्रदर्शनी का किया दौरा
शंघाई में भारत के काउंसल जनरल प्रतीक माथुर (Consul General Pratik Mathur) ने प्रदर्शनी के उद्घाटन दिवस पर भारत के शीर्ष फार्मा ब्रांड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और भारत की फार्मा क्षमताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत इनोवेशन और क्वालिटी का प्रतीक है। हमारी फार्मा कंपनियां वैश्विक स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
भारतीय फार्मा कंपनियों की प्रमुख भागीदारी
इस प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है।
- Hetero Labs Ltd: चीन में Furen Pharma के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी।
- Metrochem API Pvt Ltd: भारत में Pantoprazole की अग्रणी निर्माता, चीन में अब अपना प्रोडक्शन करेगी।
- GRANULES INDIA LTD: भारत की सबसे बड़ी Paracetamol निर्माता कंपनियों में से एक है। अब चीन में अपना प्रोडक्शन शुरू करने जा रही।
- Solara Active Pharma Sciences: API इनोवेशन में अग्रणी कंपनी है।
- Zydus Lifesciences & ALKEM Activa: चीनी API बाजार में मजबूत एंट्री की तैयारी में है। यह भारत सहित कई देशों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
- ALEMBIC Pharmaceuticals Ltd: 120 वर्षों की विरासत वाली भारत की सबसे पुरानी फार्मा कंपनी, Sinepharm के साथ मिलकर ड्रग्स को-डेवलप कर रही है।
- CONCORD Biotech Ltd: एशिया की सबसे बड़ी Fermentation-Based Semi-Synthetic दवा निर्माण सुविधा का संचालन करती है।
- Dr. Reddy’s Laboratories Ltd: चीन में सबसे पहले निवेश करने वाली भारतीय कंपनियों में एक है। यह भारत की प्रमुख फार्मा कंपनी है।
चीन में बढ़ती स्वीकार्यता, ChinoPharma ने किया सम्मानित
भारतीय उत्पादों के चीन में प्रमुख वितरक ChinoPharma ने Consul General प्रतीक माथुर को भारतीय फार्मा निर्यातकों के समर्थन हेतु सम्मानित किया। माथुर ने भारत-चीन फार्मा संबंधों को और मज़बूत करने की बात कही और कहा कि भारत न केवल वैश्विक हेल्थकेयर का भरोसेमंद भागीदार है बल्कि पारदर्शी और न्यायपूर्ण व्यापार व्यवस्था का भी समर्थक है।