US Immigration Policy 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने यूरोप में बढ़ते Immigration को बताया ‘हॉरर इनवेजन’, बोले-अगर नहीं संभले तो यूरोप खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने Scotland में Air Force One से उतरते ही दिए सख्त बयान। 

US Immigration Policy 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को स्कॉटलैंड में कदम रखते ही यूरोपीय देशों पर इमिग्रेशन को लेकर बड़ा हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि Immigration यूरोप को मार रहा है। अगर आपने कुछ नहीं किया तो आपके पास यूरोप नहीं बचेगा।

हॉरिबल इनवेजन शब्द का किया इस्तेमाल

ट्रंप ने कहा कि यूरोप को हॉरिबल इनवेजन (horrible invasion) से बचाने के लिए तुरंत एक्शन लेना होगा। उन्होंने कहा कि कई यूरोपीय देशों में इमिग्रेशन ने हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रवास को ट्रंप ने आक्रामण बताते हुए यूरोप की धरती पर कहा कि आपको यूरोप पर हो रहे भयानक आक्रमण को रोकना होगा।

यह भी पढ़ें: Cambodia Thailand War: भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, सीमा से रहें दूर

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर सख्ती पर किया गर्व

ट्रंप ने अमेरिका की इमिग्रेशन नीति पर बात करते हुए दावा किया कि पिछले महीने हमारे देश में कोई भी नहीं घुसा। हमने कई बुरे लोगों को बाहर निकाला। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि वह US history का सबसे बड़ा deportation program चला रहे हैं। दरअसल, राष्ट्रपति दूसरी बार चुने जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी को नए सिरे से समीक्षा कर अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को देश निकालने का फरमान जारी कर दिया। ट्रंप ने अवैध प्रवासन पर सख्ती बरतते हुए ऐसे लोगों को अरेस्ट कर उनको डिटेंसन सेंटर पर रखवाया और फिर उनको उनके देश को वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू करायी।

 

Scroll to load tweet…

 

ट्रंप की यूरोप यात्रा: स्कॉटलैंड, लंदन और ब्रसेल्स में बड़ी मुलाकातें

इस यूरोपीय दौरे में ट्रंप स्कॉटलैंड में अपने Turnberry Golf Resort पर रुकेंगे और Aberdeen में अपनी मां के नाम पर एक दूसरा गोल्फ कोर्स भी खोलेंगे। यूके प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से ट्रंप की मुलाकात होगी। इसे उन्होंने ट्रेड डील सेलिब्रेशन बताया है। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सूला वॉन डेर लिएन से भी ट्रंप मुलाकात करेंगे। ट्रंप स्कॉटिश फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी से भी मुलाकात कर सकते हैं। स्विनी ने 2024 में कमला हैरिस का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें: Thailand Cambodia War Alert: थाईलैंड में मार्शल लॉ लागू, सीमा संघर्ष में 15 की मौत, डेढ़ लाख से अधिक लोगों का पलायन

यूरोप में 87 मिलियन अंतरराष्ट्रीय प्रवासी

संयुक्त राष्ट्र के 2020 के आंकड़ों के अनुसार, यूरोप में लगभग 87 मिलियन अंतरराष्ट्रीय प्रवासी रह रहे हैं। ट्रंप की टिप्पणी ने यूरोप में फिर से माइग्रेशन पॉलिसी डिबेट को गर्म कर दिया है।