सार

Baloch Liberation Army : बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया, जिसमें 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा है। उनके पास हाईटेक हथियार हैं, जो पाकिस्तानी सेना के पास भी नहीं हैं। जिनके दम पर पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है।

BLA Army : बलूच ल‍िबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है। जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के बाद अब पाकिस्तानी सेना पर अटैक किया है। इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा है। यह अटैक क्वेटा से करीब 150 किलोमीटर दूर बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के नोशकी में किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी बीएलए इतनी ताकत कहां से पाता है, उसके पास कौन-कौन से हथियार हैं?

बलूच आर्मी के पास हाईटेक हथियार 

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के पास पाकिस्तानी सेना से भी हाईटेक हथियार हैं। हाल ही में जारी एक पोस्टर में बीएलए लड़ाके हाईटेक हथ‍ियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये हथ‍ियार इतने अत्याधुनिक हैं, जो पाक‍िस्‍तानी सेना और सिक्‍योरिटी फोर्स के पास भी नहीं हैं। उनके हाथ में M240B मशीन गन, M16A4 राइफल, RPG-7 लॉन्चर, बल्गे रियाई OGi-7MA प्रोजेक्टाइल और PKM मशीन गन हैं।

BLA के पास सबसे खतरनाक हथियार कौन से हैं

M16A4 राइफल 

यह हथियार अमेरिका में बना है। राइफल 2003 का इस्तेमाल US मरीन कॉर्प्स भी करती है। इसका वजन 3.3 किलोग्राम और लंबाई 100 सेंटीमीटर है। इस राइफल में 20-30 राउंड की मैगजीन लगती है। यह 700-950 राउंड प्रति मिनट से फायर कर सकती है। इसमें .223-कैलिबर की गोली लगती है, जो बेहद खतरनाक है।

M240B मशीन गन 

इस हथियार का इस्तेमाल भी अमेरिकी मरीन कॉर्प्स करती है। यह भी बेहद खतरनाक है। इसे M240 ब्रावो या 240 नाम से भी जाना जाता है। यह गैस से चलती है। जिसमें 7.62 मिमी नाटो कारतूस का इस्तेमाल होता है। इसका वजन 12.5 किलोग्राम है। एक मिनट में 500-950 राउंड फायर कर सकती है। इसकी मारक क्षमता 2 किमी तक है। इसे ट्राइपॉड, वाहन, विमान, जहाज और छोटी नावों से चला सकते हैं।

RPG-7 लॉन्चर 

यह हथियार रूस निर्मित है। यह हैंड-हेल्ड एंटी-टैंक-ग्रेनेड-लॉन्चर है, जिसे कंधे पर रखकर आसानी से लॉन्च कर सकते हैं। इसे पहली बार 1961 में सोवियत संघ ने ही इस्तेमाल किया था। आज दुनिया की कई सेनाओं के पास यह हथियार है। इसका पेलोड पलभर में तबाही मचा सकती है।