Website for selling old clothes: पुराने कपड़े बेचकर कमाई करें! जानिए 2025 में सबसे लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स, जहां आप अपने यूज्ड या पुराने कपड़े आसानी से ऑनलाइन बेच सकते हैं और तुरंत पैसे कमा सकते हैं।

फैशन का भी ट्रेंड हर महीने लगभग बदलता रहता है। ऐसे में अगर आप भी पुराने कपड़े फेंक देते हैं तो क्यों ना इसे बेचकर कुछ कमाई की जाए। चौंकने वाली बात नहीं है। दरअसल, आज हम आपको 7 वेबसाइट के बारे में बताएंगे, जो पुराने कपड़े खरीदती हैं। वहीं बहुत से लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है। तो चलिए जानते हैं, पुराने कपड़ों को ऑनलाइन कैसे बेच सकते हैं और कौन सी वेबसाइट आपके काम आ सकती हैं। 

पुराने कपड़ों को बेचने की वेबसाइट (Best website for selling old clothes) 

1) Poshmark

दुनियाभर में ये वेबसाइट बहुत पॉपुलर है। यहां पर पहनें हुए कपड़ों को सेल कर सकते हैं। ये साइट उन महिलाओं के लिए ज्यादा काम की है, जो फैशनेबल और डिजाइनर कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसे इस्तेमाल करना आसान है साथ ही ये वर्ल्डवाइड शिपिंग की सुविधा भी देता है।

2) Depop

Depop पर बेसिक से लेकर लग्जरी कपड़े भी सेल किया जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ कमीशन वेबसाइट को भी देना होता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।

3) The RealReal

कम दाम में लग्जरी कपड़े चाहिए तो इस वेबसाइट वो विजिट करें। यहां पर लग्जरी ब्रांड की प्रामणिकता देखी जाती है। इसके बाद ही आप उसे खरीद सकते हैं। जो लोग महंगे कपड़े पहनना पसंद करते हैं तो उनके लिए ये बढ़िया विकल्प है।

4) Vestiaire Collective

यहां पर ब्रांडेंड और लग्जरी कपड़े खरीदे और बेचे जा सकते हैं। जो यूजर्स प्रीमियम क्लोथिंग पसंद करते हैं। उनके बीच ये बहुत फेमस है।

5) thredUP

thredUP एक कंसाइनमेंट सर्विस है। जहां पर आपको केवल कपड़े भेजने होते हैं। फिर सिलेक्ट, लिस्टिंग और शिंपिंग का काम कंपनी खुद करती है। बिक्री पर कमीशन भी मिलता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। 

6)Meesho

Meesho इंडिया का बहुत पॉपुलर एप है। इसे खासतौर पर रिसेलिंग के लिए बनाया गया है। आजकल बहुत से लोग इस एप का फायदा उठा रहे हैं। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

7) FreeUp

इंडिया का सबसे बड़ा थ्रिफ्टिंग ऐप FreeUp है। जहां पर आसानी से कपड़ों की लिस्टिंग की जा सकती है। साथ ही इसमें बेचने और डिलीवर करने की सुविधा मिलती है।