MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Top 5 Space Apps : जो बच्चों को बना रहे फ्यूचर एस्ट्रोनॉट

Top 5 Space Apps : जो बच्चों को बना रहे फ्यूचर एस्ट्रोनॉट

Space Apps for Kids : इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला आज 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जा रहे हैं। क्या उनकी तरह आपके बच्चे को भी चांद-तारों, रॉकेट्स, स्पेस मिशन में दिलचस्पी है? अगर हां तो 5 स्पेस लर्निंग ऐप्स फ्यूचर एस्ट्रोनॉट बना सकते हैं। 

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 25 2025, 11:25 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
1. Stellarium Mobile–Star Map
Image Credit : Gemini

1. Stellarium Mobile–Star Map

इस ऐप में लाइव नाइट स्काई, प्लेनेट्स, कॉन्स्टेलेशन और ISS की लोकेशन, तारे, आकाशगंगा और उल्का पिंड दिखता है। यह ऐप बच्चों को इसलिए पसंद आएगा, क्योंकि आप जब कैमरे को आसमान की ओर करेंगे तो ये ऐप आपको बताएगा कि कौन सा तारा आप देख रहे हैं। इससे बच्चे खगोलशास्त्र (Astronomy) को इंट्रेस्टिंग तरीके से सीखेंगे। ये ऐप iOS और Android पर उपलब्ध, वो भी बिल्कुल फ्री है।

25
2. Spaceflight Simulator
Image Credit : Gemini

2. Spaceflight Simulator

इस ऐप से बच्चे खुद का रॉकेट बना सकते हैं। इसमें ग्रैविटी, फ्यूल और ऑर्बिटिंग का असली एक्सपीरियंस मिलता है। ये सिर्फ गेम नहीं, बच्चों को फिजिक्स और ऑर्बिट मेकैनिक्स का बेसिक समझने में हेल्प करता है। ये Android पर फ्री है और iOS पर पेड वर्जन।

Related Articles

International Space Station: क्या है वो उड़ता साइंस लैब, जहां एक भारतीय फिर गगन छूने निकला
International Space Station: क्या है वो उड़ता साइंस लैब, जहां एक भारतीय फिर गगन छूने निकला
AI से बनाएं अपनी वेबसाइट बिना कोडिंग, सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगा पोर्टफोलियो
AI से बनाएं अपनी वेबसाइट बिना कोडिंग, सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगा पोर्टफोलियो
35
3. SkyView
Image Credit : Gemini

3. SkyView

ये ऐप नाइट स्काई स्कैन कर बताएगा कि कौन-सा ग्रह, कौन-सी नक्षत्र है। इसके अलावा स्पेस स्टेशन और सैटेलाइट्स की लाइव लोकेशन भी देता है। इससे बच्चे तारों के पीछे की कहानी सीखेंगे और हर दिशा, आसमान के रहस्यों के बारें में जानेंगे। ये iOS, Android और AR मोड के साथ उपलब्ध है।

45
4. NASA App
Image Credit : Gemini

4. NASA App

इस ऐप में NASA की लेटेस्ट फोटो और वीडियो मिलेंगे। साथ ही बच्चे रॉकेट लॉन्च लाइव देख पाएंगे और ISS के मिशन से अपडेट रहेंगे। ये ऐप बच्चों को सीधा नासा की दुनिया देखने का मौका देता है और वो भी बिल्कुल फ्री में। iOS और Android पर ऐप बिल्कुल फ्री है।

55
5. Mission Mars AR
Image Credit : Gemini

5. Mission Mars AR

ये ऐप बच्चों को खुद को मार्स मिशन पर फील करने का मौका देता है। इसमें बच्चों को महसूस होता है कि वे मंगल ग्रह पर पहुंच गए हैं और वहां रोवर से रॉक सैंपल लेकर मिशन कंप्लीट कर रहे हैं। इसरो या नासा में जॉब के सपनों की यहीं से शुरुआत हो सकती है। इसमें लर्निंग मेथड बेहद रियल और सिंपल है। इससे बच्चों को फ्यूचर एस्ट्रोनॉट बनने में इंस्पिरेशन मिलती है। ये ऐप AR सपोर्टेड है और एंड्रॉयड, iOS दोनों पर उपलब्ध है।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
तकनीकी खबरें
शिक्षा समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories