सैमसंग जल्द ही Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें दमदार Exynos 2400 प्रोसेसर, 8GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा, 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और Android 16 आधारित One UI 8 जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 Ultra की दुनिया दीवानी है। इस कैमरे के फीचर्स और कैमरा वाकई कमाल है लेकिन अब ट्रेंड के साथ ये फोन भी पुराना हो गया है। अच्छा और प्रीमियम फोन की तलाश है तो थोड़ा इंतजार और बनता है। दरअसल, आने वाले महीनों में सैमसंग जल्दा नया मोबाइल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy S25 FE है। जो धमाकेदार फीचर्स नहीं बल्कि बढ़िया कैमरा क्वालिटी के साथ आएगा।

भले ये फोन कब लॉन्च होगा, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन दावा किया जा रहा है। कंपनी दिवाली यानी अक्टूबर तक इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती हैं।

View post on Instagram
 

Samsung Galaxy S25 FE की खासियत

  • दावा किया जा रहा है, ये फोन Exynos के 2400 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
  • रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 8GB रैम दे सकती हैं।
  • Android 16 पर आधारित one ui 8 भी देखने को मिल सकता है।
  • Samsung Galaxy अपनी शानदार फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। ऐसे में ये फोन भी दमदार कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।
  • इसमें 50MP OIS + 12MP UW + 8MP 3x Tele रियर कैमरा 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • डुअल स्पीकर्स
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
  • IP68 वॉटर रेसिस्टेंट
  • ग्लास बैक के साथ मेटल फ्रेम

2025 में रहा इन सैमसंग फोन का बोलबाला

1) Samsung Galaxy S25 Ultra

2025 में इस फोन को लाखों लोगों ने पसंद किया है। इसकी कीमत 1,24,999 रुपए है। जो लोग फोटोग्राफी पसंद करते हैं उनके लिए ये बढ़िया विकल्प है। ये 200mp कैमरा, 5000maH बैटरी, 16जीबी रेम और 6.8CM के एचडी डिस्प्ले संग आता है।

2) Samsung Galaxy S25 Plus

एक लाख की कीमत में आने वाला ये फोन भी हाई डिमांड पर रहा। खासियत देखें तो इसमें 6.7CM का डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा, 12 जीबी रैम, 256GB–512GB स्टोरेज के साथ 4,800mAh की बैटरी है।

3) Galaxy S25 Edge

इस फोन की कीमत 1,09,999 से शुरू होकर 1,21,999 रुपए तक जाती है। ये सैमसंग के सबसे पतले S25 मॉडल में शुमार है। इसमें भी 6.8CM की डिस्प्ले, 12 जीबी रैम संग 256GB–512GB का स्टोरेज दिया गया है।

4) Samsung Galaxy S25

80-93 हजार की रेंज में आने वाला ये फोन 6.2 डिस्प्ले, 12 जीबी रैम, 128GB–512GB स्टोरेज, 50 एमपी के ट्रिपल संग आता है। साथ में 4,000mAh की बैटरी, गेलेक्सी एआई संग Android v15 वर्जन देखने को मिलेगा।