Resume maker online free for freshers: फ्री में प्रोफेशनल रिज्यूम बनाएं! यहां जानें उन टॉप 5 वेबसाइट्स पर बिना किसी शुल्क के शानदार रिज्यूमे तैयार करें और जॉब पाने के मौके बढ़ाएं।
Free CV Making Websites: जॉब तभी मिलती है, जब आपका सीवी कमाल हो। आजकल Canva-Linkdin जैसे पॉपुलर एप्स पर रिज्यूम बनाएं जाते हैं लेकिन आजकल तो इसके लिए भी पैसा देना पड़ता है। अगर आप सीवी बनाने के लिए फ्री वेबसाइट ढूंढ रहे हैं तो अब ये परेशानी भी खत्म हो गई है। दरअसल, आज हम आपको 5 फ्री सीवी मेकिंग वेबसाइट के बारे में बताएंगे। जो कम समय में प्रोफेशनल ढंग से सीवी बना देंगी। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।
सीवी बनाने के लिए फ्री वेबसाइट
1) Novoresume
फ्री वेबसाइट के तौर पर novoresume विजिट करें। यहां पर बेसिक वर्जन बिल्कुल फ्री है। जो शानदार और प्रोफेशनल रिज्यूम मेकिंग टेम्पलेट्स ऑफर करता है। इसके अलावा यहां पर Real Time Feedback, Applicant Tracking System जैसे डिजाइन है। इस वेबसाइट की खास बात है, अगर आप कोई प्रीमियम फीचर यूज करते हैं तो ये पहले ही अलर्ट दे देता है। ताकि यूजर्स का समय बर्बाद ना हो।
2) FlowCV
FlowCV पूरी तरह से फ्री है। यहां पर सभी डिजाइन, टेमप्लेट पर किसी भी तरह का वॉटरमार्क नहीं मिलेगा। साथ ही यहां पर अनलिमिटेड डाउनलोड की सुविधा भी मिलती है। इस साइट पर 50 से ज्यादा ATS Ready Templates हैं। जो कई भाषाओं को सपोर्ट करते हैं। यहां पर इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिज्यूम तैयार किया जा सकता है।
3) Jobscan Resume Builder
इस वेबसाइट पर अनलिमिटेड रिज्यूम बिना किसी चार्ज के डाउनलोड किये जा सकते हैं। यहां पर स्किल्स और ऑप्टिमाइजेशन बेस्ट टिप्स भी मिलते हैं, ताकि आपका सीवी बिल्कुल प्रोफेशनल हो। इस वेबसाइट पर अपना डाटा Linkedin से अपलोड कर सकते हैं।
4) ResumeGiants
ResumeGiants एक AI Resume Builder टूल है। जहां प 14 दिनों तक सभी फीचर्स का लाभ फ्री में उठा सकते हैं। यहां तक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके बाद शुल्क देना होगा। इसमें प्रोफेशनल टेम्पलेट्स के बेहतरीन डिजाइन मिल जाएंगे।
5) CVDesignR
CVDesignR पर फ्री सीवी बनाने के साथ इसे कस्टमाइज किया जा सकता है। साथ ही ये ATS फ्रेंडली है। यहां पर जॉब मैचिंग और स्किल्स के अकॉर्डिंग बेस्ट टेप्लेट ढूंढ सकते हैं। इसके लिए कोई पैसा भी नहीं देना पड़ेगा।