• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Elon Musk Birthday Special : कैसे 24 घंटे में 3 दिन जी लेते हैं एलन मस्क?

Elon Musk Birthday Special : कैसे 24 घंटे में 3 दिन जी लेते हैं एलन मस्क?

Elon Musk Birthday 2025 : आज 28 जून 2025 को जब दुनिया के सबसे इनोवेटिव और बोल्ड बिलेनियर एलन मस्क 54 साल के हो गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर इंसान  खुद टाइम को मैनेज करता है। बर्थडे पर जानिए कैसे वो अपना 24 घंटे जीते हैं, उनका डेली रुटीन क्या है? 

Satyam Bhardwaj | Updated : Jun 28 2025, 10:13 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Elon Musk की टाइम इंजीनियरिंग
Image Credit : Getty

Elon Musk की टाइम इंजीनियरिंग

मस्क टेस्ला (Tesla) से लेकर स्पेसएक्स (SpaceX), Neuralink, xAI और X (Twitter) जैसे मल्टीबिलियन डॉलर प्रोजेक्ट्स को रन करते हैं, वो भी बिना एक पल थके और रुके। ये सिर्फ टैलेंट नहीं है, बल्कि टाइम इंजीनियरिंग है। बाकी लोगों की तरह मस्क के पास भी हर दिन 24 घंटे ही होते हैं फर्क सिर्फ इतना है कि हम और आप एक दिन जीते हैं और वो तीन दिन।

25
एलन मस्क का सुबह से दोपहर तक का टाइम टेबल
Image Credit : Getty

एलन मस्क का सुबह से दोपहर तक का टाइम टेबल

कुछ रिपोर्ट्स और इंटरव्यू के अनुसार, एलन मस्क सुबह 7 बजे उठ जाते हैं। वो सिर्फ 5-6 घंटे ही सोते हैं। सुबह उठते ही वो सबसे पहले इंडस्ट्री न्यूज और SpaceX रिपोर्ट स्कैन करते हैं। 7:30 से 8:00 ब्रेकफास्ट करते हैं। जिसमें हाई प्रोटीन, कम कार्ब्स होता है। ज्यादातर ऑमलेट, कॉफी और कुछ ब्रेन बूस्टर ड्रिंक्स लेते हैं। सुबह 8:00 से 8:15 तक क्विक शॉवर लेते हैं। माइंड क्लीयरिंग सेशन में मस्क कह चुके हैं कि, 'नहाना मेरे दिन का सबसे क्रिएटिव हिस्सा होता है। शॉवर के दौरान दिमाग में नए-नए आइडिया आते हैं।'

Related Articles

Elon Musk का 1 दिन कैसा होता है? जानिए उनकी 'सुपरह्यूमन रूटीन'
Elon Musk का 1 दिन कैसा होता है? जानिए उनकी 'सुपरह्यूमन रूटीन'
Elon Musk की 3 Crazy Habits, जो उन्हें बाकी अरबपतियों से अलग बनाती हैं
Elon Musk की 3 Crazy Habits, जो उन्हें बाकी अरबपतियों से अलग बनाती हैं
35
सुबह 8:30 से शाम 6:00 बजे तक का रूटीन
Image Credit : Getty

सुबह 8:30 से शाम 6:00 बजे तक का रूटीन

एलन मस्क का दिन '5-मिनट ब्लॉक शेड्यूलिंग' (5-Minute Block Scheduling) पर चलता है। हर प्रोजेक्ट को एक स्लॉट देते हैं। कभी टेस्ला के डिजाइन, तो कभी स्टारशिप (Starship) की ग्रोथ पर उनका फोकस रहता है। इस दौरान उनका फोन साइलेंट मोड पर होता है। दोपहर 12:00 से 1:00 के बीच वो अपना लंच करते हैं, वो भी प्रोडक्टिव मीटिंग्स के बीच में। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक रिसर्च एंड डिजाइन का काम करते हैं। स्पेसएक्स और Neuralink जैसे प्रोजेक्ट्स में बिजी रहते हैं। मस्क खुद रॉकेट टेस्टिंग और कोड रिव्यू में शामिल होते हैं।

45
शाम 6 बजे के बाद क्या करते हैं एलन मस्क
Image Credit : Getty

शाम 6 बजे के बाद क्या करते हैं एलन मस्क

रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक डीप वर्क मोड (Deep Work Mode) में रहते हैं। इस दौरान कोडिंग, डिजाइनिंग, रिव्यू पर फोकस रहता है। ये वो टाइम होता है, जब कोई मीटिंग नहीं होती है। 8 बजे से लेकर 9 बजे तक फैमिली टाइम होता है। इस दौरान बच्चों को Sci-Fi की कहानियां सुनाते हैं। उन्हें Starlink सेट करना सिखाते हैं। उनके साथ मस्ती और फन भी करते हैं। इसी दौरान उनका डिनर भी होता है। रात 9 बजे के बाद लेटेस्ट जर्नल्स पढ़ते हैं, ट्वीट करते हैं। वो एक ट्वीट को 100 मीटिंग्स से ज्यादा असरदार मानते हैं। इसके बाद अल्ट्रा डीप स्पी में चले जाते हैं। उनका मानना है कि बिना नींद के कोई इनोवेशन नहीं हो सकता है।

55
एलन मस्क एक दिन में 3 दिन कैसे जीते हैं?
Image Credit : our own

एलन मस्क एक दिन में 3 दिन कैसे जीते हैं?

  • Time Blocking से दिन की प्रोडक्टिविटी कम से कम 3 गुना बढ़ाना।
  • कोई सोशल मीडिया डिस्ट्रैक्शन नहीं, सिर्फ X चलाते हैं, वो भी स्क्रॉल नहीं करते।
  • हर दिन नया सीखना जरूरी है।
  • हर काम खुद नहीं करते, लेकिन जो करते हैं उसमें 100% देते हैं।
Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
एलोन मस्क
तकनीकी खबरें
व्यापार समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories