स्मार्टगैजेट बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपने दो प्रोडक्ट्स Mi स्मार्टवॉच और Mi TV को बाजार में उतार दिया है। कहा जा रहा है कि स्मार्टवॉच को खास एपल को टक्कर देने के लिए मैदान में लाया गया है। जिसका डिजाइन भी एपल के जैसा दिखाई दे रहा है।
भारती एयरटेल ने लॉन्च किया नया प्लान, जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को चार लाख का बीमा देगी। इस रिचार्ज की वैधता 84 दिन होगी और हर रिचार्ज के साथ तीन महीने के लिए बीमा कवर अपने आप मिल जाएगा।
हाल के दिनों में साइबर क्राइम की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। आसान पासवर्ड से इनका काम और आसान हो जाता है। इन्ही मामलों पर काम करने वाली संस्थान ImmuniWeb ने एक रिसर्च में ऐसे कई पासवर्ड के बारे में बताया है, जिन्हे कई बार यूज किया जाता है।
सड़कों पर मर रहे कुत्तों के जीवन को बचाने के लिए चमकीला कॉलर बनाने का काम कर रही संस्थान मोटोपॉज के शांतनु नायडू का जीवन भी बदल गया है। उनके इस सेवार्थ भाव को देख रतन टाटा ने शांतनु को अपने पर्सनल निवेश को संभालने की जिम्मेदारी दी है।
देश में सस्ते इंटरनेट ने डेटा के खपत को बढ़ा दिया है। भारत में साल 2016 में 4जी लांच होने के बाद से यूजर्स और स्मार्टफोन कंपनियों के दिन बदल गए। 5जी स्मार्टफोन के आने से इंटरनेट सेवाओं की रफ्तार इस सेक्टर को और बूस्ट करने वाला है।
रिलायंस जियो ने वोडाफोन - आइडिया और एयरटेल को वैधानिक बकाया चुकाने में राहत देने के निर्णय को उच्चतम न्यायालय के फैसले का उल्लंघन बताया है। जियो ने कहा है कि पुराने बकाये पर ब्याज और जुर्माने में छूट देना एक गलत परंपरा की शुरुआत होगी।
अगर आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूज करते हैं तो शायद आपके कार्ड से जुड़ी जानकारी बेची जा रही है। सिंगापुर की कंपनी Group-IB ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भारत के लगभग 10 लाख से ज्यादा बैंक कार्ड होल्डर्स के डिटेल को ऑनलाइन साइट पर बेचा जा रहा है। जिसमें प्रति कार्ड की कीमत 7 हजार रखा गया है। भारत के सिर्फ एक बैंक से ही करीब 550 हजार कार्ड इसमें शामिल है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में इसरो प्रमुख के. सिवन ने हिस्सा लिया। इस दौरान चंद्रयान-दो के साथ चंद्रमा पर फतह हासिल करने को लेकर इसरो के कदम के बारे में जानकारी दी।
अगले साल जापान की कार कंपनी Honda भारत में लांच करेगी नई इलेक्ट्रिक कार Honda E को लांच। जिसमें मिल रहा है दमदार बैट्री और बेहद आकर्षक लुक। एक बार चार्ज करने पर करीब 224 किमी चलने का दावा। भारत में इसका मुकाबला Hyundai की Kona और MG की आने वाली ZS EV से होगा।
एपल ने लांच किया Apple TV+, जिसको कंपनी डिवाइस के अलावा चुनिंदा स्मार्टफोन में भी चलाया जा सकता है। भारत सहित सौ अन्य देशों में सर्विस लांच किया गया है। Apple TV+ के लिए कस्टमर्स को भारत में सौ रुपए से कम चार्ज किया जा रहा है।