How to Watch KKR vs SRH Match Free: आज शाम ईडन गार्डन्स में कोलकाता और हैदराबाद के बीच IPL का 6वां मैच होने वाला है। अगर आप सब्सक्रिप्शन के पैसे बचाना चाहते हैं, तो Jio, Airtel और Vi के 'स्पेशल' रिचार्ज प्लान्स से बिल्कुल फ्री में मैच देख सकते हैं।
KKR vs SRH Live Streaming: आज शाम ईडन गार्डन्स में IPL 2026 का 6वां मुकाबला होना है। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही फैंस के मन में एक ही सवाल है,'क्या आज का मैच देखने के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेकर पैसे खर्च करने पड़ेंगे?' इसका जवाब है बिल्कुल नहीं। अगर आप स्मार्टली अपना मोबाइल रिचार्ज चुनते हैं, तो आप बिना एक भी एक्स्ट्रा रुपया दिए आज और आगे के हाई-वोल्टेज मैच लाइव देख सकते हैं।
KKR vs SRH: आज के मैच में क्या है खास?
आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। ईडन गार्डन्स हमेशा से KKR का गढ़ रहा है। यहां टीम ने 95 में से 54 जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है। हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे तेज गेंदबाज चोटिल हैं, जिससे कप्तान पर दबाव बढ़ गया है। सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। हैदराबाद की बात करें, तो ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का दम रखती है। हालांकि, पैट कमिंस के बिना उनकी गेंदबाजी भी थोड़ी फीकी लग रही है।
IPL मैच बिना सब्सक्रिप्शन देखने का जुगाड़
इस साल IPL की स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है। वैसे तो इसके लिए आपको कम से कम ₹79 खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi के कुछ स्पेशल प्लान्स से रिचार्ज करते हैं, तो आपको यह सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त (Free) मिल जाएगा।
Jio यूजर्स के लिए बेस्ट ऑफर्स
₹100 का छोटा धमाका: अगर आपके पास पहले से रिचार्ज है, तो सिर्फ ₹100 का डेटा वाउचर डालें। इसमें 5GB डेटा के साथ 30 दिन का JioHotstar फ्री मिलेगा।
₹349 का पैक: रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन। पूरे IPL सीजन के लिए यह सबसे कड़क प्लान है।
Airtel यूजर्स के लिए स्मार्ट चॉइस
₹48 का सबसे सस्ता जुगाड़: यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ मैच देखना चाहते हैं। इसमें 1GB डेटा और 1 महीने का JioHotstar मोबाइल एक्सेस मिलता है।
₹449 का हेवी डेटा प्लान: अगर आप HD में मैच देखना पसंद करते हैं, तो इसमें रोज 4GB डेटा मिलता है और साथ में JioHotstar बिल्कुल फ्री है।
Vi (Vodafone-Idea) का खास तड़का
₹151 का लंबी वैलिडिटी वाला पैक: इसमें 4GB डेटा के साथ पूरे 3 महीने का JioHotstar मिलता है।
₹469 का प्रीमियम एक्सपीरियंस: रोज 2.5GB डेटा और 3 महीने का सब्सक्रिप्शन। खास बात यह है कि इसमें रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा फ्री मिलता है। यह हाइलाइट्स देखने के लिए बेस्ट माना जाता है।
कोलकाता-हैदराबाद मैच देखने से पहले इन 3 बातों का रखें ख्याल
क्वालिटी सेटिंग्स: अगर आपके पास डेटा कम है, तो JioHotstar ऐप में 'Data Saver' मोड ऑन कर लें। इससे कम इंटरनेट में भी पूरा मैच दिखेगा।
5G का फायदा: अगर आपका फोन 5G है और आपके इलाके में नेटवर्क है, तो आप ऊपर दिए गए प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G का मजा ले सकते हैं। फिर डेटा खत्म होने की कोई टेंशन नहीं होगी।
टॉस और टाइमिंग: टॉस शाम 7:00 बजे होगा। मैच ठीक 7:30 बजे शुरू हो जाएगा।
KKR vs SRH Match Live: कहां और कैसे देखें?
मोबाइल पर: JioHotstar ऐप डाउनलोड करें, अपने रिचार्ज वाले नंबर से लॉगिन करें और 'Live IPL' पर क्लिक करें।
TV पर: अगर आपके पास केबल या डिश है, तो Star Sports 1 (हिंदी-इंग्लिश) पर मैच का आनंद लें।
विदेश में: US या कनाडा में Willow TV और UK में Sky Sports पर मैच लाइव आएगा।
इसे भी पढ़ें- KKR vs SRH IPL Match Preview: पहली जीत की तलाश में भिड़ेंगे नाइट राइडर्स और सनराइजर्स, जानें कौन ज्यादा धुरंधर
इसे भी पढ़ें- RCB vs CSK Ticket: सिर्फ 60 सेकंड में बिक गई रॉयल चैलेंजर्स-चेन्नई सुपर किंग्स मैच की टिकटें
