iPhone 17 Price in India: आईफोन 17 पर भारी बचत का मौका है। इस फोन के 256GB पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ₹82,900 की लॉन्च प्राइस वाले इस फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा छूट मिल रही है। 48MP कैमरा और A19 चिपसेट वाले इस फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीदने का यह सीमित समय का अवसर है।
iPhone 17 Offers: अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Apple का लेटेस्ट आईफोन 17 इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। विजय सेल्स (Vijay Sales) ने इस प्रीमियम डिवाइस पर ऑफर्स की बौछार कर दी है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। चाहे आप फोटोग्राफी के शौकीन हों या गेमिंग के, आईफोन 17 अपनी A19 Bionic चिपसेट और 48MP कैमरा के साथ एक कम्पलीट पैकेज है। आइए जानते हैं इस डील की हर डिटेल्स...
iPhone 17 पर क्या है डील?
भारत में आईफोन 17 को ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह फिलहाल बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। विजय सेल्स पर यह फोन ₹80,900 में लिस्टेड है, यानी सीधा ₹2,000 का फ्लैट डिस्काउंट है। अगर आपके पास HSBC Bank क्रेडिट कार्ड है और आप EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको ₹4,500 की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को EMI पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर्स को मिलाकर आप कुल ₹6,500 तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर केवल स्टॉक रहने तक या सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। इसलिए देरी करना महंगा पड़ सकता है।
iPhone 17 के टॉप फीचर्स
1. डिस्प्ले जो आपको दीवाना बना दे
इसमें 6.3-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो HDR 10 को सपोर्ट करती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 3000 nits की पीक ब्राइटनेस है, जो तेज धूप में भी स्क्रीन को एकदम क्लियर रखती है। साथ ही, 120 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूथ बनाता है।
2. सुपरफास्ट A19 Bionic चिपसेट
प्रोसेसर के मामले में एप्पल ने कोई समझौता नहीं किया है। इसमें TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित A19 Bionic चिपसेट है। 8GB रैम के साथ आने वाला यह फोन मल्टीटास्किंग में बेजोड़ है। इसमें आपको 256GB और 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं।
3. फोटोग्राफी के लिए 48MP का डुअल सेटअप
आईफोन 17 में फोटोग्राफी के लिए रियर में दो सेंसर्स दिए गए हैं। 48MP प्राइमरी सेंसर (क्रिस्टल क्लियर फोटो के लिए), 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर (8x ऑप्टिकल जूम के साथ), सेल्फी के लिए फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और रील बनाने के लिए परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें- Samsung का बड़ा धमाका! Galaxy A37–Galaxy A57 के फीचर्स-कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
इसे भी पढ़ें- ₹40,000 के अंदर आएगा OnePlus Nord 6! फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
