T20 वर्ल्ड कप रोमांच के बीच Jio का सरप्राइज गिफ्ट, यूजर्स को मिलेगा डबल फायदा!
Jio Cricket Offer: क्रिकेट फैंस पर इन दिनों T20 वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है। इस दौरान अगर मैच चलते-चलते इंटरनेट स्लो हो जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। इसी को देखते हुए जियो ने अपने कस्टमर के लिए JioHome Cricket Offer किया है। जानिए प्लान...

जियो का क्रिकेट ऑफर क्या है?
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भारत में नया JioHome Cricket Offer लॉन्च किया है, जो ब्रॉडबैंड और एंटरटेनमेंट सब्सक्राइबर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो चल रहे ICC Men's T20 World Cup के दौरान अपने घर की कनेक्टिविटी अपग्रेड करना चाहते हैं। यह पैकेज हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग, 4K व्यूइंग और OTT ऐप्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में जोड़ता है।
JioHome Cricket Offer: कीमत और बेनिफिट्स
जियोहोम क्रिकेट ऑफर के तहत कंपनी ने 99 रुपए का पावर प्ले पास (Power Play Pass) पेश किया है। यह पास आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। इस पास को एक्टिवेट करने के बाद यूजर्स को अपने पहले एलिजिबिल रिचार्ज पर एक महीने का JioHome ब्रॉडबैंड बेनिफिट्स फ्री मिलता है, जिसकी कीमत 707 रुपए तक बताई गई है। यानी शुरुआत में ही बड़ा फायदा मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी 750 रुपए का कैशबैक भी दे रही है, जो पांच वाउचर (150-150 रुपए) के रूप में मिलेगा। इन वाउचर्स को आगे के रिचार्ज में रिडीम किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर की कुल वैल्यू 1,457 रुपए तक हो सकती है।
4K में लाइव T20 मैच, मल्टी-कैमरा व्यू और 1000 से ज्यादा चैनल
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत 4K स्ट्रीमिंग और मल्टी-कैमरा व्यू फीचर है। यूजर्स 30Mbps तक की स्पीड पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच 4K में देख सकते हैं। लाइव मैच देखने के लिए JioHotstar का सपोर्ट मिलेगा, जिसे आप स्मार्ट टीवी या जियो के 4K सेट-टॉप बॉक्स के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी शामिल हैं, जिससे पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज तैयार हो जाता है।
20 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस, क्रिकेट के साथ फुल एंटरटेनमेंट
जियोहोम क्रिकेट ऑफर में 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। इनमें SonyLIV, ZEE5, Sun NXT, JioHotstar और अन्य प्लेटफॉर्म (सब्सक्रिप्शन टियर के अनुसार) शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि वेब सीरीज, फिल्में, लाइव शो और इंटरनेशनल कंटेंट भी एक ही प्लान में मिलेगा।
कौन ले सकता है यह ऑफर?
यह ऑफर फरवरी में सीमित समय के लिए उपलब्ध है। पावर प्ले पास खरीदने के बाद पहला योग्य रिचार्ज करने पर ही फ्री एक महीने का लाभ लागू होगा। कंपनी के अनुसार, नए और मौजूदा दोनों जियोहोम कस्टमर इस प्रमोशन का बेनिफिट उठा सकते हैं, हालांकि कुछ पात्रता शर्तें लागू होंगी, इसलिए खरीदने से पहले वेबसाइट या MyJio ऐप पर पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें। अगर आप क्रिकेट फैन हैं और पहले से ब्रॉडबैंड यूजर हैं या नया कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो 99 रुपए में इतने फायदे मिलना आकर्षक डील हो सकती है। एक महीने का मुफ्त ब्रॉडबैंड, कैशबैक और OTT एक्सेस मिलाकर यह ऑफर क्रिकेट सीजन में वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बन जाता है।
JioHome Cricket Offer कैसे एक्टिवेट करें?
- Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप पर जाएं।
- 99 रुपए का Power Play Pass खरीदें।
- एलिजिबिलिटी के अनुसार पहला रिचार्ज करें।
- फ्री महीने और कैशबैक वाउचर का बेनिफिट्स उठाएं।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

