Holi Mobile Protection Trick: होली में रंग और पानी आपके फोन के लिए खतरा बन सकते हैं। फोन भीगने से डेटा या स्क्रीन डैमेज हो सकता है, लेकिन सिर्फ 20 रुपए में अपने फोन को आप पानी और रंगों से बचा सकते हैं। जानिए यह जुगाड़ क्या है और कैसे यूज कर सकते हैं?
Holi 2026 Mobile Safety Tips: होली की मस्ती में पूरा देश डूबा हुआ है। हर तरफ रंग-गुलाल और पिचकारी देखने को मिल रहा है। आजकल होली की मस्ती को फोन में कैद करना आम हो गया है। इस दौरान रंग और पानी से फोन भीगना आम बात है। इससे अक्सर फोन खराब भी हो जाता है। डेटा लॉस या बैटरी डैमेज जैसे महंगे नुकसान हो सकते हैं। लेकिन आप सिर्फ 20 रुपए में अपने फोन को सेफ रख सकते हैं। यह आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका आपके फोन को पानी और रंग से बचाता है। तो चलिए जानते हैं क्या है ये जुगाड़...
होली में फोन भीगना क्यों हो सकता है महंगा?
होली के रंग और पानी से अगर फोन भीग जाए तो इसके सर्किट में शॉर्ट सर्किट हो सकता है या स्क्रीन डैमेज हो सकता है। गीला फोन अक्सर डेटा लॉस की वजह भी बनता है और बैटरी पर असर डालता है। इसके रिपेयर या रिप्लेसमेंट में हजारों रुपए खर्च हो सकते हैं। इसलिए, फोन को सुरक्षित रखना जरूरी है।
20 रुपए में फोन बचाने वाला जुगाड़ क्या है?
- 20 रुपए में फोन बचाने का सबसे सस्ता जुगाड़ Zip-Lock प्लास्टिक बैग है, जो किसी भी मार्केट या किराना स्टोर पर मिल जाएगा।
- फोन को इस बैग में डालें और zip को अच्छी तरह बंद कर दें।
- बैग के ऊपर हाथ रखने पर स्क्रीन का टच भी काम करता है, जिससे फोटो और वीडियो शूट करना आसान हो जाता है।
- अगर रंग और पानी ज्यादा हैं, तो बैग के ऊपर हल्का टेप लगा सकते हैं और फोन को अंदर मजबूती से रखें।
- इसे हाथ में सिंगल या पॉकेट में लेकर चलें और डायरेक्ट पानी से दूर रखें।
- वीडियो या फोटो शूट करने के बाद फोन तुरंत बैग में डाल दें।
डेटा और बैटरी बैकअप के लिए तैयारी
फोन को सुरक्षित रखने के अलावा जरूरी डेटा का बैकअप लेना भी जरूरी है। अपने जरूरी कॉन्टेक्ट्स, फोटो और वीडियो को क्लाउड पर सेव कर लें। होली के दौरान बैटरी लो हो सकती है इसलिए पावर बैंक तैयार रखें। इससे आप इमरजेंसी में कॉल और मैसेजिंग कर पाएंगे और फोन सुरक्षित रहेगा।
ये गलतियां बिल्कुल भी न करें
फोन को सीधे रंग या पानी में डालना, पुराने या फटे हुए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करना या गीले फोन को तुरंत चार्ज करना कभी न करें। इससे नुकसान और बढ़ सकता है और आपका फोन खराब हो सकता है।


