Cinematic Video Without Drone: कोई ड्रोन, कोई कैमरा टीम नहीं! सिर्फ एक फोटो से बनाएं शानदार Cinematic Drone Video। Google FLOW AI टूल की मदद से 360° रियलिस्टिक वीडियो बनाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें।
Cinematic Video Without Drone from Single Photo: आजकल हर कोई अपने फोटो को सिनेमैटिक टच देना चाहता है। लेकिन ड्रोन, कैमरा टीम और भारी खर्च हर किसी के बस की बात नहीं। अच्छी खबर ये है कि अब बिना ड्रोन सिर्फ एक फोटो से आप शानदार 360° ड्रोन शॉट जैसा वीडियो बना सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के। अगर आप भी अपनी कपल फोटो, ट्रैवल पिक या किसी खास याद को मूवी जैसा लुक देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
क्या है Google Labs का FLOW?
Google Labs FLOW एक ऐसा AI टूल है, जो आपकी साधारण फोटो को वीडियो में बदल देता है। इसमें “Frames to Video” फीचर की मदद से आप फोटो को ड्रोन शॉट जैसा इफेक्ट दे सकते हैं।
सिर्फ 1 फोटो से बनाएं सिनेमैटिक ड्रोन वीडियो
नीचे दिए गए स्टेप्स को आराम से पढ़ें और उसी क्रम में फॉलो करें-
- स्टेप 1: FLOW ओपन करें
सबसे पहले Google Labs के FLOW टूल पर जाएं।
- स्टेप 2: “Frames to Video” चुनें
होम स्क्रीन के नीचे बाईं तरफ आपको “Frames to Video” का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपनी फोटो अपलोड करें
अब वो फोटो अपलोड करें, जिसे आप ड्रोन शॉट में बदलना चाहते हैं।
(कपल फोटो या आउटडोर पिक्चर इस इफेक्ट के लिए ज्यादा अच्छी लगती है।)
- स्टेप 4: यह प्रॉम्प्ट टाइप करें
प्रॉम्प्ट बॉक्स में यह लाइन कॉपी करके पेस्ट करें:
"Create a 360 degree realistic video drone shot panning away from the couple" यह कमांड AI को बताएगा कि वीडियो किस स्टाइल में बनाना है।
- स्टेप 5: Generate पर क्लिक करें
अब “Generate” बटन दबाएं। कुछ ही सेकंड में आपकी साधारण फोटो एक शानदार 360° ड्रोन वीडियो में बदल जाएगी।
कैसा मिलेगा रिजल्ट?
- कैमरा ऊपर उठता हुआ दिखेगा
- 360 डिग्री पैनिंग इफेक्ट मिलेगा
- वीडियो बिल्कुल रियल ड्रोन शॉट जैसा लगेगा
- सोशल मीडिया रील्स के लिए परफेक्ट आउटपुट
वीडियो बनने के बाद कैसा लगेगा आइडिया लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
किन लोगों के लिए है ये बेस्ट?
- कपल्स
- ट्रैवल ब्लॉगर
- इंस्टाग्राम रील्स क्रिएटर
- प्री-वेडिंग शूट जैसा इफेक्ट चाहने वाले लोग
- कंटेंट क्रिएटर
क्यों हो रहा है ये ट्रेंड वायरल?
आजकल लोग कम खर्च में हाई-क्वालिटी कंटेंट चाहते हैं। ऐसे में AI टूल्स गेम चेंजर बन रहे हैं। बिना ड्रोन खरीदे, बिना एडिटिंग सीखे, सिर्फ एक फोटो से सिनेमैटिक वीडियो तैयार हो रहा है। अब ड्रोन, कैमरा मैन या बड़े बजट की जरूरत नहीं। बस एक फोटो और सही प्रॉम्प्ट और आपका वीडियो तैयार। अगर आपने अभी तक ट्राय नहीं किया है, तो एक बार जरूर आजमाएं। हो सकता है आपकी अगली इंस्टाग्राम रील लोगों को हैरान कर दे।


