बढ़े पेट के साथ पहली बार नजर आई अनिल कपूर की बेटी, आखिर ऐसा क्या हुआ लोगों ने उड़ाया सोनम के पति का मजाक
Mar 24 2022, 11:26 AM ISTमुंबई. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बनने वाली है। हाल ही में उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की। इन फोटोज में वे काले रंग की बिकिनी पहन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की गोद में लेटी नजर आ रही थी। सोनम की प्रेग्नेंसी की बात सुनकर फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी खुश है। वहीं, उनके मायके और ससुरालवालों का तो खुशी का ठिकाना नहीं है। प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार सोनम बेबी बंप के साथ एक इवेंट में नजर आई। दरअसल, सोनम के पति ने मुंबई में एक नया स्टोर खोला है, जिसकी ओपनिंग बीती रात हुई। इसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor) सहित और कई लोग इस मौके पर नजर आए। इवेंट में जहां सोनम कपूर स्टाइलिश लुक में नजर आई वहीं, दूसरी ओर उनके पति एक वजह से ट्रोल हो गए। नीचे देखें सोनम कपूर और उनके पति की स्टाइलिश फोटोज और पढ़ें आखिर क्यों उड़ा आनंद आहूजा का मजाक...