Year Ender 2022:आलिया से सोनम कपूर तक,7 सेलिब्रिटी बने पेरेंट्स, इस कपल ने 8माह में दो बार दिया बच्चों को जन्म
Dec 12 2022, 09:29 AM ISTएंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 : साल 2022 इसके पहले दो सालों से बेहतर साबित हुआ है। कोरोना महामारी की वजह से 2020 और 2021 सूना बीत गया, इस दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी, पार्टी पर भी रोक लगी रही, वहीं इस साल बी-टाउन में एक बार फिर रौनक लौट आई है। 2022 में कई सेलेब्स ने शादी की शहनाई बजाई, वहीं कई सेलेब्रिटी मम्मी- पापा बन गए, इस लिस्ट में आलिया-रणबीर कपूर से लेकर सोनम कपूर और बिपाशा बसु सहित कई सेलेब्रिटी शामिल है। बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री में कई स्टार फैमिली के घर किलकारी गूंजी है। इस खबर में देखिए डबल से ट्रिपल होने वाले सेलेब्रिटी की जानकारी...