पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वो रोचक बातें जो नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे आगे बढ़ा करियर का ग्राफ
Mar 16 2022, 02:26 PM ISTचंडीगढ़ : भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में उन्होंने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली और जनता को भरोसा दिया कि उनकी सरकार सभी के हित में काम करेगी। भगत सिंह के सपनों को पूरा करेगी। यह पहला मौका है, जब पंजाब के किसी सीएम ने राजभवन की बजाय चंडीगढ़ से बाहर शपथ लिया है। यहां तक पहुंचना भगवंत मान के लिए इतना आसान भी नहीं था। कभी कॉमेडियन बन सभी को गुदगुदाने वाले मान ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता होगा। जानिए पंजाब के नए मुख्यमंत्री की रोचक बातें..