ट्विटर पर जिन 9 स्पेशल लोगों को फॉलो करती थीं लता मंगेशकर, जानें उन्होंने स्वर कोकिला को कैसे किया याद
Feb 07 2022, 12:41 PM ISTमुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है। 92 साल की लता मंगेशकर ने तबीयत ठीक न रहने की वजह से पिछले कुछ सालों से गानों का रियाज बंद कर दिया था। हालांकि, वो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर काफी एक्टिव रहती थीं। बता दें कि लताजी ट्विटर पर सिर्फ 9 लोगों को, जबकि इंस्टाग्राम पर 6 लोगों को फॉलो करती थीं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं, उन लोगों के बारे में जिन्हें लताजी फॉलो करती थीं। आखिर उन लोगों ने किस तरह लताजी को अंतिम विदाई दी।