• All
  • 227 NEWS
  • 10 PHOTOS
  • 14 VIDEOS
  • 1 WEBSTORIES
253 Stories
Asianet Image

Maharashtra Crisis: शरद पवार को नारायण राणे की चुनौती, घर पहुंचना हो जाएगा मुश्किल

Jun 23 2022, 06:23 AM IST
मुंबई. Maharashtra Political Crisis:शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे की 'राजनीति चालों' को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समझने में नाकाम रहे हैं। आखिरकार 22 जून की देर रात सरकारी आवास 'वर्षा' छोड़कर वे मातोश्री शिफ्ट हो गए। उनके साथ मां रश्मि ठाकरे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बेटा आदित्य ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे भी थे। इस बीच एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 49 विधायकों के साथ होने का दावा किया है। उनके साथ 2 कैबिनेट मंत्री भी हैं।एकनाथ शिंदे 49 विधायकों के साथ दिखे हैं। इनमें से 42 शिवसेना के और 7 निर्दलीय हैं। अब लोगों की निगाहें शिवसेना और एकनाथ शिंदे के अलावा NCP, कांग्रेस और भाजपा की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं। पढ़िए नया घटनाक्रम...
Asianet Image

Floods in Assam: 32 जिलों में 47 लाख लोगों का सबकुछ डूबा, 5400 से अधिक गांव बर्बाद, देखें कुछ तस्वीरें

Jun 21 2022, 09:03 AM IST
गुवाहाटी. असम में बाढ़(Assam floods) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस समय सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से राज्य में 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 20 जून को 11 और लोगों की जान गई है। पूर्वोत्तर राज्य असम पिछले एक सप्ताह से विनाशकारी बाढ़ की चपेट में है, जिससे 36 में से 32 जिलों में 47,72,140 लोग प्रभावित हुए हैं। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस साल असम में आई बाढ़ और भूस्खलन(floods and landslides in Assam) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर हालात की जानकारी ली। अमित शाह ने असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सुबह से दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजेगा। सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को फोन कर स्थिति का जायजा लिया था और उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।मौसम विभाग ने आजकल में फिर असम के पश्चिमी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।देखें कुछ तस्वीरें...
Top Stories