सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66,874 जरूरतमंदों को 13.44 अरब रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कैंसर, किडनी रोगियों के अलावा, अग्निकांड पीड़ितों, मृतक आश्रितों और शादी-शिक्षा के लिए भी मदद दी गई।

लखनऊ, 17 मईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास बीते वित्तीय वर्ष (2024-25) में 66,874 ऐसे जरूरतमंद पहुंचे, जिन्होंने शासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोग मांगने वाले हर मरीज/परिजनों व जरूरतमंदों की सहायता की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 66874 जरूरतमंदों के लिए योगी सरकार ने 13.44 अरब से अधिक की सहायता मुहैया कराई। केवल कैंसर के ही 7570 मरीजों को 1.66 अरब की मदद दी गई, जबकि किडनी के उपचार, ट्रांसप्लांट और इसके बाद के उपचार के लिए लगभग 1729 मरीजों को 33.12 करोड़ की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अग्निकांड से हुई क्षति, मृतक आश्रितों, पुत्री के विवाह, शिक्षा आदि के लिए भी शासन से वित्तीय मदद दी गई।

हर पत्र पर सीएम ने की सुनवाई गोरखपुर का जनता दर्शन हो या लखनऊ का, जनप्रतिनिधियों का पत्र हो या मरीजों/परिजनों का, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर सुनवाई की और अस्पताल में एस्टिमेट मिलने के बाद शासन की तरफ से सहायता राशि उपलब्ध कराई। यही नहीं, अग्निकांड के पीड़ितों, दुर्घटना के शिकार, मृतक आश्रितों, बेटियों की शादी आदि के लिए भी योगी आदित्यनाथ ने शासन से सहायता दिलाई।

बॉक्स (वित्तीय वर्ष 2024-25) सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता लाभार्थी सहायता राशि अग्निकांड से हुई क्षति के कारण सहायता 2 300000 उपचार पर हुए व्यय 43 7177925 उपचार हेतु सहायता 54454 10532346715 किडनी के उपचार 881 165400679 किडनी प्रत्यारोपण के उपरांत उपचार 209 38162112 किडनी प्रत्यारोपण हेतु सहायता 639 127663806 कैंसर उपचार 7570 1662085133 दुर्घटना के कारण सहायता 19 13572354 पुत्री के विवाह के लिए 30 2825000 मृतक आश्रितों को सहायता 87 133500000 शिक्षा के लिए 4 448500 अन्य सहायतार्थ 2036 607543672 हृदय रोग 900 158353290 कुल- 66874 13449379186