MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP में आएगी होमगार्ड भर्ती की बड़ी वैकेंसी? 44,000 पदों पर नौकरी पाने का मिलेगा सुनहरा मौका

UP में आएगी होमगार्ड भर्ती की बड़ी वैकेंसी? 44,000 पदों पर नौकरी पाने का मिलेगा सुनहरा मौका

UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में 44,000 होमगार्ड की भर्ती जल्द शुरू! लिखित परीक्षा और बढ़ी हुई दौड़ के साथ होगी चयन प्रक्रिया। 2011 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भर्ती।

2 Min read
Akshansh Kulshreshtha
Published : May 17 2025, 12:00 PM IST | Updated : May 17 2025, 12:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
UP में फिर बजेगी होमगार्ड की भर्ती की घंटी!
Image Credit : Meta AI

UP में फिर बजेगी होमगार्ड की भर्ती की घंटी!

उत्तर प्रदेश में जल्द ही 44,000 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पुलिस विभाग से जुड़कर सेवा करने वालों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नया बोर्ड गठित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

28
लिखित परीक्षा से होगा सिलेक्शन
Image Credit : Meta AI

लिखित परीक्षा से होगा सिलेक्शन

इस बार होमगार्ड भर्ती के लिए सिर्फ दौड़ ही नहीं, बल्कि लिखित परीक्षा भी कराई जाएगी। इससे जिलावार मेरिट लिस्ट बनेगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन निष्पक्ष तरीके से होगा। यह पहली बार है जब भर्ती में इतनी पारदर्शिता लाई जा रही है।

Related Articles

शिक्षा के मंदिर में खौफनाक सजा! 4 साल के शिवाय की मौत से थर्राया प्रयागराज
शिक्षा के मंदिर में खौफनाक सजा! 4 साल के शिवाय की मौत से थर्राया प्रयागराज
Lucknow-Kanpur Expressway पर नहीं चलेंगी BIKE, जून से शुरू हो जाएगा एक्सप्रेसवे
Lucknow-Kanpur Expressway पर नहीं चलेंगी BIKE, जून से शुरू हो जाएगा एक्सप्रेसवे
38
दौड़ बढ़ी, अब लगेगा और जोर
Image Credit : Meta AI

दौड़ बढ़ी, अब लगेगा और जोर

पुरानी भर्ती प्रक्रिया में दौड़ 2 किमी थी, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 2.5 किमी करने पर विचार किया जा रहा है। इससे उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस का और बेहतर परीक्षण किया जा सकेगा। तैयारी कर रहे युवा अब से और मेहनत शुरू कर दें!

48
2011 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भर्ती
Image Credit : Meta AI

2011 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भर्ती

होमगार्ड की आखिरी भर्ती 2011 में हुई थी। अब 13 साल बाद, 44 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता खुल रहा है। फिलहाल 73 हजार जवान कार्यरत हैं, जबकि कुल स्वीकृत पद 1,18,348 हैं। यानी बड़ी संख्या में खाली पद भरे जाएंगे।

58
अब मुख्यालय करेगा भर्ती की कमान
Image Credit : Meta AI

अब मुख्यालय करेगा भर्ती की कमान

भर्ती पहले जिला स्तर पर होती थी, लेकिन अब इसे होमगार्ड मुख्यालय स्तर से कराने की योजना है। इससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। शासन में इस प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है और जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

68
44 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती
Image Credit : Meta AI

44 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग में 44,000 पदों पर भर्ती की तैयारी है। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में जवान रिटायर हुए हैं, जिससे फोर्स की संख्या घटी है। अब इन खाली पदों को भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

78
इतने पद, इतनी उम्र और इतना योग्यता
Image Credit : Meta AI

इतने पद, इतनी उम्र और इतना योग्यता

पहले चरण में 22,000 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 10वीं पास उम्मीदवार, जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट और मेडिकल टेस्ट होंगे।

88
महिलाओं को मिलेगा खास मौका
Image Credit : Meta AI

महिलाओं को मिलेगा खास मौका

इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यानी पहले चरण की 22,000 भर्तियों में लगभग 4,400 महिला होमगार्ड चुनी जाएंगी। यह महिलाओं को सुरक्षा बलों में सम्मानजनक अवसर देगा और जेंडर बैलेंस को मजबूत करेगा।

Akshansh Kulshreshtha
About the Author
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है। Read More...
यूपी समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved