Lucknow के TOP LAW Colleges जहां एडमिशन लेना है बेहद आसान!
Best Law Colleges Lucknow: लखनऊ में वकालत की पढ़ाई के लिए बेहतरीन कॉलेजों की तलाश? कम फीस, बेहतरीन फैकल्टी और आधुनिक सुविधाओं वाले टॉप लॉ कॉलेजों की जानकारी यहाँ पाएं!

टॉप लॉ कॉलेज जहां से बन सकते हैं वकील या जज!
अगर आप कानून की पढ़ाई लखनऊ से करना चाहते हैं, तो ये 4 प्रमुख लॉ कॉलेज आपके लिए बेस्ट विकल्प हैं। यहां आपको मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल, कम फीस और मजबूत भविष्य की नींव।
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ विश्वविद्यालय लॉ की पढ़ाई के लिए सबसे पुराना और विश्वसनीय संस्थान है। यहां प्रवेश के लिए आपको इंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है। यूनिवर्सिटी का लॉ कैंपस मुख्य परिसर से 6 किमी दूर स्थित है। कम फीस और बेहतर फैकल्टी इसे छात्रों की पहली पसंद बनाते हैं।
एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ
एमिटी यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट संस्थान है, जहां लॉ की पढ़ाई आधुनिक संसाधनों और इंडस्ट्री एक्सपोजर के साथ होती है। यहां फीस अन्य कॉलेजों से अधिक है लेकिन छात्रों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलती है, जिससे प्लेसमेंट के मौके बेहतर होते हैं।
बीबीडी यूनिवर्सिटी (BBDU)
फैजाबाद रोड पर स्थित बीबीडी यूनिवर्सिटी लखनऊ के टॉप लॉ कॉलेजों में से एक मानी जाती है। यहां छात्रों को कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन मिलती है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी और प्रैक्टिकल एक्सपोजर इसे खास बनाते हैं।
सिटी लॉ कॉलेज लखनऊ
सिटी लॉ कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यह फैजाबाद रोड पर स्थित है और यहां से प्राप्त डिग्री विश्वविद्यालय की मानी जाती है। कम फीस, अच्छा शैक्षणिक माहौल और विश्वसनीयता इसे छात्रों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं।