prayagraj city bus service: करछना में पहली बार सिटी बस सेवा शुरू हो गई है! इससे लगभग चार लाख लोगों को फायदा होगा और अब गाँव से शहर आना-जाना आसान हो जाएगा। यह सेवा कई रूटों पर चलेगी और लोगों को सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक सफ़र देगी।

prayagraj Karchana city bus service: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया जब पहली बार ग्रामीण इलाकों को शहरी परिवहन से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की गई। सिटी बस सेवा का उद्घाटन करछना विधायक पियूष रंजन निषाद और उप जिलाधिकारी तपन कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक मुख्यालय से झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की गई।

पहले चरण में यह सेवा धधुआ घाट, कोहडा़र घाट, पनासा, भगनपुर और करमा गौहनिया जैसे पांच प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएगी, जिन्हें स्थानीय जनता की जरूरतों और आवाजाही की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।

चार लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

विधायक पियूष रंजन निषाद के अनुसार, इस नई सेवा से करछना क्षेत्र की लगभग चार लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब सस्ते, सुरक्षित और सुविधाजनक माध्यम से मुख्यालय और शहर के अन्य क्षेत्रों तक सरलता से पहुंच सकेंगे। इससे न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि आम जनता को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: UP Board Compartment Exam 2025 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई को, देखें टाइम और गाइडलाइंस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह सेवा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। सड़कों की खराब हालत और सार्वजनिक परिवहन की कमी ने लोगों की दैनिक जिंदगी को मुश्किल बना दिया था। लेकिन अब इस पहल के चलते करछना में विकास की नई बयार बह रही है।

अब नहीं करना होगा घंटों इंतजार

ब्लॉक प्रमुख अनिल पटेल ने इसे एक नए युग की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि अब छात्रों, महिलाओं, मजदूरों और बुजुर्गों को बसों के इंतजार में घंटों नहीं बैठना पड़ेगा। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसे जरूरी कार्यों के लिए सफर करना अब अधिक सहज और सुरक्षित होगा।

जनता और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी बनी ऐतिहासिक गवाह'

कार्यक्रम का संचालन त्रिवेणी प्रसाद पांडे ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, अवतार किशन सिंह, राजेश शुक्ला, ज्ञान सिंह पटेल, बृजेश निषाद, सेवालाल पटेल, नन्हे पांडेय, रिंकू सिंह, प्रमोद तिवारी, जय सिंह पटेल, विनोद प्रजापति, हंसराज सिंह, शिव गणेश पटेल।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 7 दिन तक जारी रहेगा मौसम का मिजाज