रामपुर से सांसद आजम खां पर लगातार दर्ज हो रहे मुकदमो के मामले में शुक्रवार देर शाम सपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। इस प्रतिनधिमंडल के नेताओं ने सीएम को बताया कि आजम के खिलाफ गलत केस दर्ज कराए गए हैं।
.यूपी के मऊ में कल देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। यहां पुरानी रंजिश में पति-पत्नी समेत तीन की हत्या कर दी गयी। सभी को धारदार हथियार से काट डाला गया।
अगर आप पुलिस में जाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए काफी अहम् है। उत्तर प्रदेश पुलिस में अगले माह हजारों पदों पर भर्तियां आने जा रही हैं। ये सभी पद सब- इंस्पेक्टर (एसआई) के लिए होंगे।
पति की कम सैलरी से तंग आकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर मौत को गले लगा लिया। महिला ने पति से मायके जाने की जिद की थी लेकिन पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसे मना कर दिया था। इसी को लेकर वह महिला नाराज थी।
छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार की सुबह एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद स्वामी को शाहजहांपुर जिला जेल भेज दिया गया।
मामला काकादेव थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर का है। यहां एक पेंट का गोदाम है, जो काफी समय से बंद पड़ा है। कल्याणपुर के कश्यप नगर में रहने वाले द्वारिका पाल का बेटा दीपक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
हाईवे किनारे बेड़ी पुलिया से यूपीटी रोड पर बन रहे बस अड्डे पर निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, प्रयागराज के सपा नेता संदीप यादव करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने फीता काट बस अड्डे का लोकार्पण कर दिया।
योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रियंका गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी के इस बयान पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रियंका को नसीहत दी है।
स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जायसवाल ने इसे विरलतम श्रेणी का अपराध माना। 24 पेज के फैसले में उन्होंने लिखा, हत्यारे को गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाए, जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाए।
मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां के गढ़मलपुर गांव में गुरुवार को एक माता-पिता अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए जोगीरामपुरी दरगाह में ले जा रहे थे। बीमार बच्चा अर्द्धबेहोशी की हालत में था।