यूपी के पूर्वी इलाकों में इन दिनों बारिश का कहर जारी है। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश में पिछले 48 घंटों में अंबेडकरनगर में मकान ढहने से छह लोगों की मौत हो चुकी है।
लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा और अपनादल एस के रिश्तों में आई कड़वाहट अब दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं। यूपी में अगले महीने होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने अपनादल को एक सीट देने का मन लगभग बना लिया है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई 60 बच्चों की मौत में आरोपी बनाए गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान को मिली क्लीन चिट में नया मोड़ आ गया है।
कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। चार मामलों में विधायक की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुआ है।
यूपी के एटा से एक सनसनीखेज खबर है। यहां की रहने वाली किशोरी से पहले दुष्कर्म किया गया, उसके बाद में जब उसने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे राजस्थान ले गए और 30 हजार रुपये में बेच दिया।
यूपी के शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप में जेल गए पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद की मुश्किलें दिन प्रतिनदिन बढ़ती जा रही हैं। चिन्यमयानंद पर लगे गंभीर आरोपों के बाद श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने उन्हें अखाड़े ने बाहर कर दिया है।
यूपी के बाराबंकी जिले में एक नहर में शराब की बोतलें बहती मिली। जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मामला सतरिख थाना क्षेत्र का है। यहां से होकर गुजरने वाली दारावपुर नहर में कई सारी शराब की बोतलें बहती दिखीं।
यूपी के आगरा में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी परवीन बेगम की हत्या कर दी गई। उनका शव फतेहपुर सीकरी ब्रांच नहर में मिला। मृतका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
यूपी के झांसी में इसी साल मई महीने में हुई मीना अपहरण कांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। युवती का अपहरण नहीं हुआ बल्कि उसकी हत्या की गई थी। जिसे अपहरण का रंग देने की कोशिश की गई थी।
अयोध्या मामले को लेकर रामजन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व भाजपा के पूर्व सांसद डॉक्टर राम विलास वेदांती ने बड़ा बयान दिया है। वेदांती ने कहा है कि विवादित स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई कांग्रेस के इशारे पर मुस्लिम पक्षकार लटकाने में लगे हुए हैं।