शनिवार यानी छोटी दीपावली (26 अक्टूबर) को राम की नगरी में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। घाट पर 4 लाख 10 हजार दीये जलाए गए, जोकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। यूपी सरकार के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, घाटों के अलावा अलग अलग जगह 2 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। कुल करीब 6 लाख दीयों से अयोध्या रोशन हुआ। बता दें, साल 2018 में अयोध्या के घाटों पर 301186 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड था।