मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि जैसे यह यू.पी. का रहने वाला है, लेकिन CAA/NRC पर यह यू.पी. की बजाए दिल्ली के जामा मस्जिद वाले प्रदर्शन में शामिल होकर जबरन अपनी गिरफ्तारी करवाता है, क्योंकि यहाँ जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाला है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमले किए इस दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को सीने में गोली लगी। गोली उसके बुलेट फ्रूफ जैकेट को चीरती हुई अंदर चली गई और शर्ट की पॉकेट में रखे पर्स में जाकर फंस गई। जिससे सिपाही की जान बच गई
लखनऊ के 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को आगामी 24 दिसंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। अवकाश देखते हुए लविवि प्रशासन ने 23 व 24 दिसंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं।
कुछ नकाबपोश उपद्रव के इरादे से सड़क पर उतरे थे। चिह्नित किए गए प्रत्येक व्यक्ति का पता बताने वाले को पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस ने घोषणा किया है कि पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में घायल पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 263 पहुंच चुका है। 21 जिलों में सोमवार तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला किया गया है।
सोशल साइटों पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने वालों पर पुलिस एक्शन ले रही है। इनमें 63 एफआईआर दर्ज की गई हैं, वहीं 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनके अलावा 442 पाबंद किए गए हैं।
प्रदेश भर के थानों में 124 मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इसमें पुलिस ने अब तक 705 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4500 लोगों को हिरासत में लिया है।
CAA को लेकर प्रदर्शन जारी है। यूपी के कानपुर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया है। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करनी पड़ी
सभी 24 हजार लेखपालों की सर्विस ब्रेक भी कर दी गई है। इनमें 200 लेखपालों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, 1660 लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को एसआइटी ने लॉ छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिला जज ने चिन्मयानंद की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई थी।