गोरखपुर (Uttar Pradesh). सीएम योगी अदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में आईएएस दंपति ने 2 प्रमुख विभाग में कार्यभार संभालते ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहले ही दिन दोनों ने अपने अपने विभाग की फाइलें पलटना शुरू कर दी। साथ ही कामकाज को रफ्तार देने में जुट गए।
यूपी के सहारनपुर में जंगली जानवरों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है
यूपी के बागपत में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर पर महज कुछ रूपयों का बिल न चुका पाने के एवज में उसका बच्चा गिरवी रखने का आरोप लगाया है।
प्रयागराज में संगम की रेती पर माघ मेला 2020 शुरू हो रहा है। 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा से इस मेले की शुरुआत हो जाएगी। मेले की तैयारियों को पूरा करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। हांलाकि इस बार मेले में अव्यस्थाएं बहुत हैं। प्रशासन अभी तक उन अव्यवस्थाओं को दूर करने में सफल नहीं हो पाया है। इस बार माघ मेले में प्रशासन द्वारा एक नया प्लान तैयार किया गया है। इससे माघ मेले की भीड़ में अपनों से खोने के बाद घंटों भटकने वाले स्न्नानार्थियों को भटकने से मुक्ति मिलेगी।
जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) में हुई बर्बरता को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने इशारों इशारों में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- शैक्षिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाए। इससे छात्रों के जीवन और विकास पर असर पड़ता है।
यूपी के अलीगढ़ एक बेटी ने अपनी मां को जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी बुजुर्ग महिला को मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को हुए बवाल के बाद यूपी में स्थित 3 सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी शामिल है।
39 साल पहले कानपुर देहात के बेहमई गांव में गरजी बंदूकों के शोर ने पूरे देश में चंबल की दहशत को कायम कर दिया था। दरअसल मामला ही कुछ ऐसा था। 39 साल पहले 14 फरवरी 1981 को डकैत फूलन देवी व उसके गिरोह ने बेहमई गांव में धावा बोलकर लाइन में खड़ा कर 20 लोगों को गोलियों से भून दिया था। इसके आलावा आधा दर्जन लोग गोलियां लगने से घायल हुए थे
लखनऊ(Uttar Pradesh ).अपनी ऐक्टिंग और खूबसूरती से करोड़ो दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केक काटा और अपने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ ही एसिड पीड़िताओं को भी खिलाया।
राजधानी लखनऊ में फरवरी में होने वाले डिफेन्स एक्सपो के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। डिफेन्स एक्सपो की तैयारियों की समीक्षा करने लखनऊ आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी में लखनऊ में होने वाला डिफेंस एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक इवेंट होगा