सार

नोएडा में कुत्ते से डरकर एक महिला 20 फीट नीचे गिर गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नोएडा के एक रिहायशी इलाके में एक महिला कुत्ते के हमले से बचने के चक्कर में 20 फीट नीचे गिर गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना वेस्ट ग्रेटर नोएडा के इको विलेज-1 सोसाइटी के पास हुई। बताया जा रहा है कि महिला गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत चिंताजनक है।

37 साल की महिला टहल रही थी, तभी एक आदमी अपने कुत्ते को टहलाने लाया। कुत्ता महिला की तरफ आने लगा तो उसे लगा कि कुत्ता हमला कर देगा। घबराहट में उसने आस-पास का ध्यान दिए बिना ही एक तरफ कदम बढ़ा दिया और 20 फीट नीचे गिर गई। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी अपने कुत्ते के साथ टहल रहा है। महिला को देखकर कुत्ता उसकी तरफ जाने की कोशिश करता है। महिला डर जाती है और कुत्ते से बचने के लिए भागती है, जिससे वह 20 फीट नीचे गिर जाती है। उसके गिरते ही एक आदमी उसकी मदद के लिए दौड़ता है। यह सब घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई।

घायल महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। महिला के पति ने बताया कि घटना सुबह 9 बजे हुई। वह सुबह टहलने गई थी। तभी एक आदमी अपने कुत्ते को लेकर टहलने आया। कुत्ते ने उनकी पत्नी पर हमला कर दिया और डर के मारे वह नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला की एक चार महीने की बेटी भी है।

वीडियो यहां देखें


प्यार से पेश आने वाले को आवारा कुत्ते ने काटा: खौफनाक वीडियो वायरल
जानवरों के कुछ व्यवहार समझ से परे होते हैं। मदमस्त हाथी अपने पालने वाले को भी मार डालते हैं। कुछ ऐसा ही यहां हुआ, जहां एक आवारा कुत्ते ने प्यार से पेश आ रहे एक शख्स पर हमला कर दिया। यह खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क किनारे खड़ी कारों के पास खड़ा है। तभी एक आवारा कुत्ता उसके पास आता है। कुत्ता पूंछ हिलाते हुए धीरे-धीरे उसके पास आता है, मानो उसे जानता हो। शख्स भी बेफिक्र होकर कुत्ते से बात करने लगता है। वह कुत्ते की पीठ सहलाता है और उसे प्यार करता है। करीब एक मिनट तक वह कुत्ते के सिर पर हाथ फेरता है और उससे बातें करता है।

लेकिन कुछ ही देर बाद, पता नहीं कुत्ते को क्या हुआ, वह अचानक आक्रामक हो जाता है और उस शख्स पर हमला कर देता है। प्यार से पेश आने वाले शख्स पर झपटते हुए कुत्ता उसके हाथ पर काट लेता है। इस अचानक हमले से शख्स घायल हो जाता है और डर जाता है। तभी वहां कार धो रहा एक शख्स दौड़कर आता है और कुत्ते को भगा देता है।