सार
Unique success story : राजस्थान रोडवेज की महिला कंडक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। बस में भीड़ होने के बावजूद, वो सीट के ऊपर बैठकर टिकट काट रही हैं। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
जयपुर. सरकारी कर्मचारियों (government employees)पर हमेशा काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन इस बीच राजस्थान में रोडवेज (Rajasthan Roadways)की महिला कंडक्टर कर्मचारी काफी सुर्खियों में है। हर कोई सोशल मीडिया पर उनका वीडियो देखने के बाद उनकी तारीफ कर रहा है और उनके जज्बे को सलाम कर रहा है।
महिला का जज्बा सलाम करने वाला
दरअसल, महिला कंडक्टर वीडियो में बस में मौजूद सवारियों का टिकट काटते हुए नजर आ रही है। बस पूरी तरह से भरी हुई है। ऐसी खतरनाक भीड़ में जहां लोग खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं,उसी भीड़ में यह महिला कंडक्टर सीट के ऊपर पीछे लगे पाइप के सहारे बैठकर टिकट काटते हुए नजर आ रही है।
20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके उसका वीडियो
इंस्टाग्राम पर the_wolf_snow_2021 अकाउंट हैंडल से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके बाद हर कोई महिला कंडक्टर की तारीफ कर रहा है। यूजर यह भी कह रहे हैं कि महिला किसी शेरनी से कम नहीं होती।
जानिए राजस्थान परिवहन निगम के कंडक्टर के बारे में…
बता दें कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में पहले पुरुष कंडक्टर होते थे। लेकिन अब बीते सालों में महिला कंडक्टर भी राजस्थान रोडवेज में शामिल हुई है। न केवल दोपहर के समय बल्कि रात को भी यह आपको रोडवेज बसों में अपनी ड्यूटी करते हुए नजर आएगी। महिला कंडक्टर के चलते यात्रियों में भी सुरक्षा का माहौल रहता है।
देखिए जज्बे वाला वीडियो…