सार

Udaipur News : राजस्थान से मर्डर की एक चौंकाने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। महिला का शव पुणे में मिला है। वहीं मृतक युवती के पिता का कहना है कि यह हत्या किसी ओर ने नहीं दामाद ने की है, उसने कश्मीरी लड़की की चाहत में मेरी बेटी को मार डाला।

जयपुर. 25 फरवरी को महाराष्ट्र के पुणे (Pune Maharashtra)  में राजस्थानी महिला (Rajasthani woman) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। मामले में महिला के पिता ने अपने ही दामाद को बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है। इतना ही नहीं करीब 11 महीने पहले हुई नाती की मौत का जिम्मेदार भी अपने दामाद को बताया है। उन्होंने पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करवाया है।

उदयपुर की बेटी विनीता का महाराष्ट्र के पुणे दर्ज हुआ केस

दरअसल, इस संबंध में उदयपुर की रहने वाली विनीता के पिता हेमंत जैन ने महाराष्ट्र के पुणे के सांगवी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि हिमांशु मूल रूप से उदयपुर का रहने वाला है। हिमांशु से उनकी बेटी विनीता की शादी साल 2017 में हुई। दोनों शादी के बाद पुणे में रहकर ही नौकरी करने लगे। 11 फरवरी 2023 को इनके एक बेटी हुई। लेकिन 11 महीने की उम्र में वह बेड से नीचे गिरकर मर गई। इसके बाद अब बेटी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 फरवरी को सूचना मिली कि बेटी ने भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हेमंत जैन ने इस मामले में अपने दामाद हिमांशु पर विनीता को परेशान करने का आरोप लगाया है।

शादी के बाद भी पति के कई महिलाओं से थे शारीरिक संबंध

हेमंत जैन का कहना है कि शादी के बाद भी हिमांशु के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। इसकीकश्मीरी लड़की की चाहत बनी क्या मर्डर की वजह? जानकारी कई बार विनीता को लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होते थे। ऐसे में हिमांशु ने विनीता की हत्या कर दी। और इसे आत्महत्या का रूप दिया।

मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में कुछ और ही….

पिता हेमंत जैन का कहना है कि हिमांशु का एक कश्मीर की लड़की के साथ भी अवैध संबंध था। इसके बारे में विनीता ने उन्हें बताया भी था। इसके बाद विनीता के माता-पिता ने हिमांशु को समझाया लेकिन फिर भी वह नहीं माना। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। पिता हेमंत जैन का कहना है कि यह नोट विनीता ने नहीं बल्कि हिमांशु ने लिखा था। 11 महीने पहले जो विनीता की बेटी खत्म हुई उसका जिम्मेदार भी हिमांशु ही है।