सार
shivraj singh chauhans son wedding : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च को होगी। यह शाही पैलेस अपनी भव्यता और विशेष मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है।
जोधपुर. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक... राजस्थान ही नहीं, भारत सबसे शाही होटल जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) एक बार फिर चर्चा में है। वजह केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी (shivraj singh chauhans son wedding) यहां से होनी जा रही है। कार्तिकेय (Kartikeya) यहां अपनी मंगेतर अमानत बंसल (Amanat Bansal) के साथ 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह भव्य महल अपनी शानदार वास्तुकला, शाही आतिथ्य और लग्जरी सुविधाओं के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जिसका एक रूम का किराया 42,600 से 8 लाख तक है।
किसने बनवाया था जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस
इतिहास और निर्माण उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण 1929 में शुरू हुआ और 1943 में पूरा हुआ। इसे जोधपुर के तत्कालीन महाराजा उम्मेद सिंह ने बनवाया था, ताकि सूखे और अकाल के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। इस महल का डिज़ाइन ब्रिटिश आर्किटेक्ट हेनरी लैंचेस्टर ने किया था और इसे आर्ट डेको और राजपूत वास्तुकला के मिश्रण से बनाया गया था।
जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस में 347 कमरे
भव्यता और सुविधाएं पैलेस में कुल 347 कमरे हैं, जिनमें कई शाही सुइट्स शामिल हैं। यह महल अब तीन हिस्सों में बंटा हुआ है—एक हिस्सा शाही परिवार के निवास के रूप में, दूसरा हिस्सा होटल के रूप में और तीसरा हिस्सा संग्रहालय के रूप में कार्य करता है, जहां पर्यटक महल के गौरवशाली अतीत को देख सकते हैं।
कितना है उम्मेद भवन पैलेस का किराया
महंगी और शाही मेहमाननवाजी उम्मेद भवन पैलेस में ठहरना किसी शाही अनुभव से कम नहीं है। यहाँ के कमरों की कीमत इस प्रकार है: डीलक्स रूम: ₹42,600 प्रति रात हिस्टॉरिकल सुइट: ₹58,600 प्रति रात रॉयल सुइट: ₹1,27,600 प्रति रात ग्रैंड रॉयल सुइट: ₹2,18,100 प्रति रात प्रेसिडेंशियल सुइट: ₹5,02,600 प्रति रात महाराजा और महारानी सुइट: ₹8 लाख से अधिक प्रति रात
प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकी हैं यहां अपनी शादी
शाही शादियों और सेलिब्रिटी वेडिंग का पसंदीदा स्थान उम्मेद भवन पैलेस अपनी भव्यता के कारण हाई-प्रोफाइल शादियों के लिए मशहूर है। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी अपनी शादी के लिए इसे चुना था। अब यहाँ 6 मार्च को शिवराज सिंह के बड़े बेटे की शादी होने जा रही है, जिससे एक बार फिर यह शाही पैलेस चर्चा में आ गया है।
यह राजस्थान की शाही विरासत का जीवंत उदाहरण
उम्मेद भवन पैलेस केवल एक होटल नहीं, बल्कि राजस्थान की शाही विरासत का जीवंत उदाहरण है। इसकी भव्यता, इतिहास और शाही अनुभव इसे दुनियाभर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनाते हैं।