कहते हैं कि जोड़ियां ऊपरवाला बनाकर भेजता है। लेकिन इन जोड़ियों को अटूट रिश्ते में बांधती है कपल की सोच। यह शादी भी एक अनूठी जिद के कारण मीडिया की सुर्खियों में है।
राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक साथ 5 मुस्लिम युवतियों ने इस परीक्षा को पास किया है। प्रदेश के कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि यह लड़कियां इस समुदाय की अन्य बेटियों के लिए आर्दश साबित होंगी।
जयपुर. कहते हैं मंजिलें उनकों मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। ऐसी ही कामयाबी और कुछ कर दिखाया है राजस्थान के मयंक प्रताप सिंह ने। जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा क्लियर की है। वह अब प्रदेश में सबसे कम उम्र के जज होंगे।
फिरोज खान जयपुर के पास बागरू के रहने वाले हैं। इन्होंने शास्त्री यानी ग्रेजुएट, आचार्य (पोस्ट ग्रेजुएट), शिक्षा शास्त्री (बीएड) की डिग्री हासिल की है। बीएचयू में नियुक्ति के बाद फिरोज के विरोध को लेकर उनका परिवार थोड़ा परेशान है।
सोशल मीडिया पर एक टीचर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गांववाले उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टीचर रात को अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से मिलने पहुंचा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।
राजस्थान में 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने कुल 28 पालिकाओं में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 16 पालिकाओं पर अपना कब्जा जमाया है।नगर पालिकाओं के लिए 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था।
राजस्थान में 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। यहां 2,000 से अधिक पार्षदों पदों के लिए हुए मतदान के परिणाम आने लगे हैं। अब तक मिले रुझान और नतीजों के मुताबिक नगरपालिका और नगर परिषदों में कांग्रेस काफी मजबूत दिख रही है।
राजस्थान के बीकानेर में सोमवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुघर्टना में करीब 20 से ज्यादा घायल होने की खबर है। यह हादसा श्रीडूंगरपुर इलाके में नेशनल हाईवे-11 पर हुआ।
49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2,832 महिलाएं और 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।
जयपुर. दहेज की वजह से अक्सर शादियां टूटने की खबरे आपने अक्सर सुनी होंगी। लेकिन राजस्थान के एक राजपूत दूल्हे ने अपनी शादी में ऐसी मिसाल कायम की है। जिसकी तारीफ हर शख्स कर रहा है। दूल्हे के इस कदम ने सबका दिल जीत लिया। दरअसल, शनिवार के दिन बीएसएफ जवान जितेंद्र सिंह की शादी थी। इसी दौरान जब दुल्हन के पिता 11 लाख रुपयों से भरा थाल लेकर दूल्हे का टीका करने के लिए आए तो जीतेंद्र ने हाथ जौड़कर दहेज लेने से इंकार कर दिया। फिर अपने ससुर से शगुन के तौर पर महज 11 रुपए और एक नरियल लेकर शादी के सात फेरे लिए।