वीडियो डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम का दिन है आज। यूपी में जहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आते दिख रही वहीं पंजाब में इतिहास बदलने वाला है। जहां आप पार्टी अपनी सरकार बनाने वाली है। पंजाब के अलग-अलग इलाकों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
पंजाब (Punjab) में आप (AAP) की सुनामी के आगे कांग्रेस (Congress) सरकार उड़ गई। अब चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। यह औपचारिकता है, इस मीटिंग के बाद चन्नी राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे देंगे। यह बैठक कल चंडीगढ़ (Chandigarh) में बुलाई गई है।
चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस को न सिर्फ कैप्टन ऐरा से निकाल कर लाने में कामयाब रहे, बल्कि सीएम पद की महाराजा वाली छवि को तोड़ते हुए इस पद को आम आदमी की पहुंच में ले आए। यही कारण थे एक बार फिर से पंजाब में कांग्रेस की चर्चा होने लगी थी। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी के सारे किये धरे पर पानी फेर दिया।
यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनावी रुझान और कई सीटों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भाजपा एक बार फिर यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सत्ता में वापसी करते देखी जा रही है। जबकि कांग्रेस को इस चुनाव में तगड़ा झटका लगा है।
पंजाब चुनाव 2022 (Punjab Election 2022) में पटियाला (Patiala) शहरी अब आप (AAP) उम्मीदवार अजीत पाल सिंह (Ajit pal Singh) के कब्जे में आ गई है। अजीत ने 2017 में रिकॉर्ड 50 हजार वोट से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस (Congress) के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder SIngh) को मात दी है।
पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam admi Party) 117 में से 90 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यह परिणाम में परिवर्तित होते हैैं तो यह एक रिकॉर्ड हो सकता है। 45 साल में आज तक किसी एक पार्टी को इतनी सीटें कभी नहीं मिली हैं।
Punjab Poll Result 2022 : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त बढ़ाई है। केजरीवाल की पार्टी ने इस बार यहां दिल्ली जैसा कमाल दोहराया है। कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तक आम आदमी पार्टी के आगे टिक नहीं सके।
आप यानी की आम आदमी पार्टी के प्रति पंजाब के आम वोटर का यह रूझान देखते ही बनता था और शायद यही वजह थी कि इस बार पंजाब के सारे समीकरणों की धज्जियां उड़ गईं। दूसरी पार्टियों के नेता एक दूसरे से लड़ते रहे। आम आदमी पार्टी मतदाता को अपने पक्ष में एकजुट करने की दिशा में जोर लगाती रही।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सीएम फेस भगवंत मान (Bhagwant mann) धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। खास बात ये है कि मान को यहां से 45 हजार से अधिक वोट मिले हैं।