पीएम मोदी दो दिवसीय फ्रांस के दौरे पर हैं। यह दौरा बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई डील हो सकती हैं। इसमें राफेल समुद्री विमान राफेल एम का सौदा सबसे अहम है। वहीं भारत की तीनों सेना की टुकड़े 14 जुलाई को फ्रांस नेशनल डे परेड में हिस्सा लेंगी।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) की तबियत अचानक खराब हो गई है, जिसकी वजह से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। मामला इतना गंभीर है कि PM मोदी को खुद हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात करनी पड़ी। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर भारत सहित 10 राज्यों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल-उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राज्यों में बादल फट गए हैं। आसमान से आफत की बारिश हो रही है। इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में 56 मौतें हो चुकी हैं।
himachal pradesh flood news: आधा हिंदुस्तान में बारिश से त्राहि-त्राहि कर रहा है। दिल्ली, पंजाब और हिमाचल-उत्तराखंड में तो पानी का ऐसा सैलाब आया है कि बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश के चलते 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली और चंडीगढ़ में तो बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आलम यह है कि लोगों के घरों के सामने सड़कों पर नाव चल रही है। वहीं हिमाचल में 40 साल पुराना पुल पानी में बह गया।
चंडगीढ़ में भारी बारिश हो रही है। इतना पानी गिरा कि हाहाकार मच गया। इतिहास में पहली बार 24 घंटे में 322.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इतनी बारिश चंडीगढ़ में इससे पहले कभी नहीं हुई।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की आज शादी की सालगिरह है। सीएम मान ने एनिवर्सरी की बड़ी पार्टी रखी है। यह पार्टी चंडीगढ़ क्लब में है, जो शाम को शुरू होगी। जिसमें दिल्ली-पंजाब की कई हस्तियां गेस्ट होंगी।
होश उड़ाने वाला यह वीडियो एक twitter यूजर ने पोस्ट करके दावा किया है कि पंजाब के लुधियाना के एक प्रसिद्ध रेस्तरां में परोसे गए व्यंजन के अंदर एक मरा हुआ चूहा पाया गया।
पंजाब के फतेगढ़ साहिब में 4 करोड़ का क्लेम लेने एक व्यक्ति ने अपनी मौत की झूठी कहानी रच डाली। इसके लिए उसने अपने ही एक फ्रेंड को मार डाला। उसके इस फ्रॉड में पत्नी के अलावा 4 अन्य लोग भी शामिल थे।