वीडियो डेस्क। सियासत के सुपर संडे में प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर साधा है। उन्होंने योगी के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी। ऐसी बातों को प्रियंका गांधी ने सिरे से खारिज कर दिया है।
जलालाबाद : पंजाब चुनाव में यूं तो पॉलिटिशियन के बच्चे भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन चर्चा दो बच्चों की ज्यादा हो रही है। इसमें एक तो अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) की बेटी हरकिरत कौर (Harkirat Kaur) है और दूसरी पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की बेटी राबिया। दोनों बेटियां अपने पापा के लिए वोट मांगती दिखाई दे रही हैं। दोनों के हाव भाव भी बिल्कुल जुदा सा है। दोनों घर-घर जाकर महिलाओं और छात्राओं से मुलाकात कर रही हैं और उनसे वोट करने की अपील कर रही हैं। आइए बताते हैं मैदान में उतरीं दोनों बेटियां कैसे कर रही चुनानी प्रचार..
पीएम के पंजाब दौरे के दौरान चुनाव आयोग ने पुलिस को नियम और प्रोटोकॉल के आधार पर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैलियों से पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने भी राज्य पुलिस के साथ तालमेल बढ़ाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अमित शाह ने दावा किया कि अबकी बार पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसा होने पर राज्य को नशामुक्त बना देंगे। यहां से ड्रग की विदाई कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में एनडीए की सरकार आती है तो धर्म परिवर्तन की समस्या खत्म कर दी जाएगी।
प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल पर सवाल उठाए और उसकी तुलना भाजपा के गुजरात मॉडल से की।
वीडियो डेस्क। प्रकाश सिंह बादल बेशक कभी इस सीट से नहीं हारे,लेकिन इस बार उन्हें युवाओं की खुली मुखालफत का सामना करना पड़ रहा है। बादल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। …तो क्या यह मान लिया जाए कि बादल का सियासी दुर्ग कमजोर हो गया है? इसका जवाब काफी हद तक हां में दिया जा सकता है।
केजरीवाल इस वक्त सात दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। आज सुबह दस बजे अमृतसर में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इसके बाद केजरीवाल अपने प्रत्याशी के लिए अमृतसर की विधानसभाओं में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। इसके बाद कुछ जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे।
परनीत कौर ने हाल ही में अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के समाना प्रत्याशी सुरिंदर सिंह खेड़की से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद परनीत कौर ने कहा था कि पार्टी से ज्यादा परिवार महत्वपूर्ण है।
जेपी नड्डा ने कहा कि 1984 में दिल्ली में दंगे हुए। कांग्रेस के नेता कहते थे कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। ये आप के सामने वोट मांगने के लिए आए हैं। अब आप भी इनको हिलाओ। ये वही लोग हैं जिन्होंने 1984 के दिल्ली दंगों में अपने हाथ खून से रंगे थे।
हालांकि, सिद्धू का ये बयान अंदरखाने के विवाद पर भले विराम लगाने की कोशिश करने वाला हो। लेकिन, ये विवाद फिलहाल थमा नहीं है। खुद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर और फिर उनकी बेटी राबिया सिद्धू के बयानों ने साफ कर दिया है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।