लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी खासे नाराज हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद कांग्रेस के बड़े नेता अपना पद छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी इस्तीफा सौंप दिया।
कर्नाटक में गठबंधन सरकार में से 13 विधायक ने इस्तीफे दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में 10 कांग्रेस और 3 जनता दल यूनाइटेड (जेडीएस) के हैं।
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, समेत कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सपना ने पार्टी की सदस्यता ली है।
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी की नाराजगी के चलते पार्टी में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। इसमें अब ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने महासचिव पद छोड़ दिया है।
जयपुर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया है। राज्य सरकार ने पिछले साल इसके लिए प्रस्ताव भेजा था। जयपुर के शामिल होने के साथ यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भारत में विरासत स्थलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।
रेलमंत्री ने कहा है कि रेलवे के विकास के लिए 50 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत है। सरकार के पास मौजूद फंड से इसे पूरा कर पाना मुश्किल है, इसलिए कुछ क्षेत्रों का निजीकरण करना जरूरी है।
अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने के इल्जाम में घिरीं मोगा की दो बहनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राष्ट्रपति को खत लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। हालांकि पुलिस ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया।
बिहार के अररिया में एक शख्स की कोर्ट परिसर में उसकी पहली पत्नी ने जमकर पिटाई की कर दी। शख्स फेसबुक के जरिये लड़कियां फंसा लेता था। वो चौथी शादी करने का प्लान कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
दिग्विजय सिंह ने कहा- देश में मॉब लिंचिंग के दो वजह है-पहली लोगों को न्याय नहीं मिला, दूसरा बीजेपी और आरएसएस के लोग लिंचिंग के लिए उकसा रहे।
राष्ट्रीय जनता दल(RJD) ने ऐलान किया है कि वो 2020 में बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ेगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया।